2 March 2025 Ka Rashifal

2 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

2 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

2 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि रविवार रात 9 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। 2 मार्च को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक शुभ योग रहेगा, उसके बाद शुक्ल योग लग जाएगा। साथ ही रविवार सुबह 9 बजे तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा 2 मार्च को सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर शुक्र मीन राशि में वक्री होंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में ड्रेसिंग टेबल रखने की सही दिशा जान लें

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। आपको हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। आप बच्‍चों के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित नजर आएंगे, लेकिन आपके थोड़ा सा प्रयास करने से सब कुछ सही हो जाएगा। शाम के समय कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है और आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। रात का समय प्रियजनों से भेंट करने में बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए टेंशनों भरा रहने वाला है। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। यदि कोई बात परेशान कर रही थी, तो आप उसको लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ में बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपके घर किसी  नए मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों का दिन परेशानी वाला हो सकता है। आपके लिए किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के वक्‍त आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्‍न होगा। रात के वक्‍त आप उत्साहवर्धक मांगलिक कार्य में शामिल होंगे और आपको काफी खुशी का अनुभव होगा। सौभाग्य प्राप्त होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला वाला है। परिवार में आपको सोच समझ कर कोई बात कहनी होगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में खूब लगेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने दिल की जगह दिमाग की सुनना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लेागों का भाग्‍य साथ दे रहा है और ग्रहों की दशा आपके लिए शुभ है। आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपकी कमाई अच्‍छी होगी और कहीं दौड़भाग करने मे आपका पूरा दिन बीतेगा। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको कोई भी फैसला बहुत ही सावधानी से करने की सलाह है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप आपकी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक पहचान बनाएंगे, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर कहनी होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपको चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा और आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। पास और दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए उधार के लेनदेन से बचने के लिए रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती है। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप किसी से धन उधार ना लें, क्योंकि इसमें आपको समस्या हो सकती हैं। आपकी कोई बिजनेस में डील फाइनल होते-होते अटकने से आपकी टेंशन बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों का दिन खुशियों से भरा होगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको कहीं जरूरी काम से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: पूजा के समय इन नियमों का करें पालन, मां लक्ष्मी होंगी खुश

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी प्रॉपर्टी से भी अच्छी इनकम होने की संभावना है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। बिजनेस में आपको कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लेागों के लिए कारोबार में वृद्धि का दिन है और किस्‍मत आपका साथ दे रही है। आपके जीवन से तनाव का अंत होगा और कारोबार में सफलता मिलने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें। परिवार के लोगों के लिए आप काफी महत्‍वपूर्ण हैं और आपका दिन शुभ होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस के कामों को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक फैलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बाद पक्की हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।