19 May 2025 Ka Rashifal

19 May 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

19 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 19 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि सोमवार सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। 19 मई को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 36 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही सोमवार शाम 7 बजकर 29 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 30 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन लाभ से भरा होगा। कामकाज में तेज़ी आएगी और कोई सरकारी कागज़ात या डील आपके पक्ष में फाइनल हो सकती है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो उच्च अधिकारियों से तारीफ और पद में वृद्धि के संकेत हैं। व्यवसायियों को किसी सरकारी ठेके या बड़ी डील में भागीदारी मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह दिन लाभकारी है। पुराना रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। शाम के समय मंगलोत्सव या किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक विषयों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कुछ नए संपर्कों का आप लाभ उठाएंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। किसी काम को आप आगे के लिए न टालें।

ये भी पढ़ेंः Money Plant: मनी प्लांट में कौड़ी बांधने के फायदे जान लीजिए

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों के लिए बेहद अनुकूल है। कला, लेखन, संगीत या किसी भी क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोग आज अपने कौशल से धन अर्जित कर सकते हैं। अगर आप फ्रीलांसर हैं या घर से काम करते हैं, तो कोई नया क्लाइंट जुड़ सकता है। पैसों को लेकर आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन थकान भरा हो सकता है लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। दिन के अंत तक कुछ बचत की भी संभावना बन रही है। वरिष्ठों से सलाह लेकर योजना बनाएंगे तो लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से अपने कामों को करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपको कुछ नए प्रयासों को करना बेहतर रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं भी काफी हद तक दूर होंगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का दिन काफी व्यस्तताओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई व्यक्ति चाल चल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में रुकावट डालने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आपके आत्मविश्वास और सूझबूझ से आप हालात को संभाल लेंगे। धन के मामले में सोच-समझकर निवेश करें, फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है। धार्मिक कार्यों में रुचि होगी जिससे मन को शांति मिलेगी। रात्रि का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा और कुछ मनचाही वस्तु की खरीद करने भी आप जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपने लक्ष्यों को पकड़कर चलेंगे, तो ही उन्हें पूरा कर सकेंगे। सरकारी योजनाओं में आप धन लगाने की सोचेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए दिन लाभ का संकेत दे रहा है। नौकरी से संबंधित कोई रुका हुआ प्रमोशन या ट्रांसफर का मामला आगे बढ़ सकता है। व्यवसाय में नया प्रॉजेक्ट मिल सकता है, जिससे आमदनी बढ़ेगी। हालांकि, जमीन-जायदाद के मामले में आज कोई नजदीकी व्यक्ति परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए दस्तावेजों की जांच अच्छे से करें। घर-परिवार में सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग आर्थिक निर्णयों में लाभ देगा। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा। उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। भाई और बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद भी खड़ा हो सकता है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लिए दिन नए प्रयोग और जोखिम लेने का है। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ा सौदा या निवेश फायदे का सौदा बन सकता है। पैसों से संबंधित किसी पुरानी उलझन का समाधान मिल सकता है। हालांकि अपने करीबी लोगों की जरूरतों का ध्यान भी रखना होगा। हो सकता है किसी को आर्थिक मदद करनी पड़े। खर्च और आय के बीच संतुलन बनाए रखें। घर में किसी बुजुर्ग की सलाह काम आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य में आगे रहने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी, उन्हें कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी कला-कौशल से सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के किसी काम को लेकर घर से दूर जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में इन जगहों पर रखें मोर पंख, मिलेगा शुभ फल और दूर होगी धन की तंगी

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को लापरवाही से बचने की सलाह है नहीं तो आपको डॉक्टर पर खर्चा करना पड़ सकता है। व्यापार में दिन अच्छा है। कोई नया सौदा हाथ लग सकता है। हालांकि कोई फैसला जल्दबाजी में न लें, हर दस्तावेज को ध्यान से पढ़ें। नौकरी में काम का बोझ रहेगा लेकिन कोई नया सीखने को मिलेगा जिससे भविष्य में लाभ होगा। किसी महिला मित्र या सहयोगी से मदद मिल सकती है जो आपको आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाएगी।

मीन राशि (Pisces)  आज आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक मामलों को भी आपको सूझबूझ दिखाकर निपटाने की आवश्यकता है। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी दिखावे के चक्कर में ना पड़ें। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आप छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करेंगे। किसी नये मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए यदि आप सोच विचार कर रहे थे, तो आप उसमें आगे बढ़ सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।