23 June aaj ka rashifal

23 June 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Aaj Ka Rashifal 23 June 2025: आज तारीख है 23 जून 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है. तो चिंता मत कीजिए, महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष  (Aries) आज सोच के अनुरूप जीवन में कार्य होंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। समाज में सराहे जाएंगे। सौंदर्य के प्रतीक बने रहेंगे इस समय। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। धर्म अध्यात्म में आपकी रुचि बढेगी। आप अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते है। आपके वैवाहिक जीवन मे आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप आज कुछ रचनात्मक काम कर पाएंगे।

वृषभ (Taurus) आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उनकी योजनाएं उन्हें बेहतर लाभ देंगी और वह किसी नए काम से भी जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। पिताजी की सेहत पर आप पूरा ध्यान दें। आपने यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है।

मिथुन (Gemini)  स्वस्थ प्रतियोगिता से कार्य व्यापार में सुधार लाएंगे. लाभ और प्रभाव बढ़ा हुआ रहेगा. सहकर्मियों का समर्थन सहयोग पाएंगे. वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे. उत्साहपूर्वक आगे बढ़ेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे. पैतृक विषय पक्ष में रहेंगे. रीति नीति पर अमल रखेंगे. तर्कशील बने रहेंगे.योजनाएं उम्मीद के अनुरूप रहेंगी. वाणिज्यिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी. आर्थिक मामलों में प्रभावी रहेंगे. चहुंओर सफलता के संकेत बने हुए हैं. कारोबार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे.

कर्क (Cancer) कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपके खर्च आज बढेगे। सितारे कहते हैं कि आज आवेश में आकर कुछ भी करने और करने से आपको बचना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। कारोबार के मामले में दिन आपका अच्छा रहेगा बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी। सेहत के मामले में आज आपको ध्यान देना होगा। चोट लगने की आशंका है। भाई बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है बेहतर होगा कि क्रोध पर कंट्रोल रखें और सुनें ज्यादा बोलें कम। वैवाहिक जीवन में छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

सिंह (Leo) अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। 

कन्या (Virgo) जमीन या गाड़ी से संबंधित कोई जरूरी काम हो सकता है। समय सुखद अनुभव वाला रहेगा। फायदा मिलेगा तथा अपनों के बीच खुशी का समय बीतेगा। युवा वर्ग को इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी भी मुश्किल स्थिति में अपना मन शांत रखें। कुछ बिना मतलब के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी भी बात पर झगड़ा न करें। जल्दबाजी में कोई बनता काम बिगड़ भी सकता है।

तुला (Libra) आपका आज का दिन बढ़िया रहेगा। हर काम में सक्सेस मिलेगी। तबीयत भी अच्छी रहेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। फैमिली में नया सदस्य आ सकता है। कोई रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा। मन खुश रहेगा। परिवार में खुशाली रहेगी। सेहत पर ध्यान दें। बिजनेस में फायदा होगा। पैसा आएगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के लिए जाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। किसी पारिवारिक उलझन की वजह से आपको आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज किसी अटके काम को पूरा करना होगा। किसी बिजली के उपकरण में खराबी आने की वजह से आपको धन और समय खर्च करना होगा। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आप आज गंभीर रहेंगे। जो लोगो जमीन या मकान की डील आज कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। आपको आज संयमित बोलचाल के तरीके का फायदा मिल सकता है।

धनु(Sagittarius) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई बड़ी जिम्मेदारी मिले, तो आप उसको लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कुछ नए लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा, जो आपके व्यवसाय में चार चांद लगाएगा। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, तो वह आपको मिल सकती है। परिवार में चल रही कलह को आप मिलकर बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

मकर (Capricorn) मकर राशि के लिए समग्र रूप से आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। निवेश की रणनीति को दोबारा से चेक करना लाभकारी रहेगा। रिटायरमेंट प्लानिंग से भी फायदा हो सकता है। प्रेम-संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र में संतोष मिलेगा। ऐसे में पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत करें, जिससे दूरियां कम हो सकती हैं। कुछ अनचाहे खर्च की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। घर परिवार में आपको आज माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। जबकि आज लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे। किसी कारण से आज यात्रा का संयोग बन सकता है।

 कुंभ (Aquarius) भाग्य से सभी मामले संवार पाएंगे. लाभ एवं व्यवस्था सुधार में रुचि रहेगी. आस्था एवं अध्यात्म बढ़ाएंगे. बंधुजनों व संबंधियों से तालमेल रहेगा. अनुभवियों से सलाह लेंगे. स्वास्थ्य बेहतर होगा. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे. अनुशासन और निंरतरता पर ध्यान देंगे. व्यक्तिगत गतिविधियां बढें़गी. कार्यव्यवस्था पर भरोसा बढ़ेगा. धर्म कार्यों में रुचि लेंगे. मनोरंजक यात्रा हो सकती है. चर्चा संवाद अच्छा रहेगा. सुखद यात्रा पर जा सकते हैं. पुण्यार्जन बढ़त पर रहेगा. प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे.

 मीन (Pisces) समय अच्छा है। ध्यान और मेहनत से अपने कामों पर ध्यान दें। सभी काम ठीक से होते जाएंगे। यदि किसी भी तरह का कोई झगड़ा चल रहा है, तो समय रहते सुलझ भी जाएगा। विद्यार्थियों की अपनी किसी विषय को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। अपने बजट को अपनी जरूरतों के अनुसार कम और संतुलित रखें। जमीन या गाड़ी के लिए यदि कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो उस पर एक बार फिर से विचार जरूर करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।