21 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
21 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि शुक्रवार को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। 21 मार्च को शाम 6 बजकर 42 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार देर रात 1 बजकर 46 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 21 मार्च को श्री शीतला सप्तमी है।
ये भी पढ़ेः Chaitra Navratri 2025: वास्तु दोष दूर करने के लिए चैत्र नवरात्र पर अपनाएं ये उपाय

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन करियर में सफलता लेकर आ रहा है और आपकी प्लानिंग पूरी तरह से सफल रहेगी। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगाा और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य आपके साथ है और कारोबार में तरक्की के योग हैं। कोई बड़ी डील हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और मनचाही सफलता मिलेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा और समाज में आपका नाम होगा। अपने काम पर फोकस करके रखें।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। भविष्य को लेकर आप कुछ योजना बनाएंगे। जीवनसाथी की जरूरत की वस्तुओं भी खरीदारी पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक है और आपको हर कार्य में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आप आर्टिस्टिक काम में दिन बिता सकते हैं। आपको रिलैक्स करने का मौका मिलेगा और नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। सीनियर का सहयोग पाने की कोशिश करेंगे आपको हर प्रकार का लाभ होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप दोस्तों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आप किसी से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी समस्या को छोटा ना समझे। आपके शत्रु भी आप पर हावी रहेंगे।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन व्यस्त रहेगा और आप अपने जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए दिन भर दौड़ते रहेंगे। धर्म और आध्यात्म के मामले में पढ़ाई-लिखाई से लाभ होगा। योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। रात का समय मंगलमय कार्यों में बीतेगा और आपको धन लाभ होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और धन में वृद्धि के योग हैं।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए करियर में बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। आपको अपने करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी कोई डील पार्टनरशिप में फाइनल होगी। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपको अपने पारिवारिक मामलों को भी निपटाने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। काफी समय से लटका कोई प्रॉजेक्ट पूरा हो सकता है। संबंधों में नयापन आएगा और कारोबार में योजनाएं सफल होंगी। नया काम शुरू हो सकता है और बिजनस में बेहतर रिटर्न मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामले में सावधानी बरतें, नहीं तो आपको कोई बड़ा धोखा हो सकता है। किसी प्रकार का धन का लेनदेन न करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको उलझनों के बावजूद भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने पिछले व्यापार को काफी हद तक संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में लाभ होगा। रोजमर्रा के कामों से हटकर कुछ नया करने की कोशिश करें। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है। आपको थोड़ी ही मेहनत में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। दिन सफलता से भरा होगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी घर की इन 4 चीजों को न होने दें खाली, नहीं तो आ सकती है बड़ी मुसीबत
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपके बड़े बुजुर्गों का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। आपको अपने किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ बढ़ाने से बचना होगा। आपके दिए गए सुझाव कार्यक्षेत्र में लोगों के खूब काम आएंगे। आपके ऊपर काम का दबाव थोड़ा अधिक रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों को करियर के मामले में लाभ होगा। सेहत के प्रति सावधान रहें। खानपान में लापरवाही न करें। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहेगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर काम करें। रुका हुआ धन मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके प्रमोशन की बात भी काफी आगे बढ़ सकती है। धन में वृद्धि के योग हैं।
मीन राशि (Pisces) आज आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका मन परेशान रहेगा। आप टेंशनों में लगे रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी को करियर में कोई अच्छी खशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका किसी बात से कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। आपको अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति मैं धैर्य बनाए रखना होगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
