Vastu Tips

Vastu Tips: घर में इन जगहों पर रखें मोर पंख, मिलेगा शुभ फल और दूर होगी धन की तंगी

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में मोर पंख रखने से बदल सकती है किस्मत, जानें इसे रखने का सही स्थान

Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे, परिवार में खुशहाली आए और जीवन में कोई आर्थिक बाधा न हो। इसके लिए हम कई बार बहुत प्रयास भी करते हैं, नई चीजें अपनाते हैं, घर की सजावट में बदलाव करते हैं और धार्मिक उपाय भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे घर में रखी कुछ छोटी-छोटी चीजें भी बड़ा असर डाल सकती हैं? वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में ऐसी ही एक उपाय बताया गया है, जो न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार करती है, बल्कि आर्थिक तंगी से भी राहत दिला सकती है। आपको बता दें कि मोर पंख (Mor Ka Pankh) धन, सुंदरता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Money Plant: क्या मनी प्लांट के साथ तुलसी लगाना सही होता है?

मोर पंख (Mor Ka Pankh) को भारतीय संस्कृति में आध्यात्मिकता का प्रतीक माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में सुशोभित मोर पंख को शुभ ऊर्जा का वाहक माना जाता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक, अगर मोर के पंख को सही दिशा और सही स्थान पर रखा जाए तो यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है, निगेटिविटी (Negativity) दूर करता है और आर्थिक समस्याओं को भी कम करता है। आज के इस खबर में हम आपको बताएंगे कि सौभाग्य को आकर्षित करने के लिए घर या ऑफिस (Office) में मोर के पंख कहां-कहां (Morpankh Ghar Me Kahan Rakhein ) रख सकते हैं, इसके बारे बताने विस्तार से बताने जा रहे हैं

मोर पंख को कहां-कहां रखें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक आप मोरपंख को पूजा घर में रख सकते हैं। इससे देवी लक्ष्मी का वास होता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के ये आसान उपाय दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति

शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण माहौल बनाने के लिए आप मोर पंख को लिविंग रूम में भी रख सकते हैं। मान्यता है कि यह घर में खुशियां लाता है और सकारात्मकता बनाए रखता है। इसलिए लोगों को इसे अपने घर में जरूर रखना चाहिए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार बेडरूम में मोर पंख रखने से रिश्तों में सुधार आता है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। यह व्यक्तिगत जीवन में प्रेम, सद्भाव और खुशी का प्रतीक माना जाता है।

घर के मेन गेट (Main Gate) पर मोर लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

आप मोर पंख तिजोरी या फिर अलमारी में भी रख सकते हैं। यह भी घर में बरकत लाता है।

मान्यता है कि अगर प्रवेश द्वार पर मोर पंख लगा हो तो कभी बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं। यह घर की सकारात्मकता बनाए रखता है।

ऐसा माना जाता है कि बगीचे या बालकनी में मोर पंख रखने से प्राकृतिक सुंदरता बढ़ती है। साथ ही यह विकास, समृद्धि और प्रकृति के साथ संबंध का प्रतीक माना जाता है।

ध्यान और उत्पादकता बढ़ाने के लिए अपने अध्ययन या ऑफिस डेस्क पर मोर पंख रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे पढ़ाई और काम में ध्यान बढ़ता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।