Money Plant में कौड़ी बांधने से बदल सकती है किस्मत? जानिए इसके फायदे और उपाय
Money Plant: लोग धन कमाने के लिए भरपूर मेहनत और हर संभव प्रयास करते हैं क्योंकि जीवनयापन और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन का होना बहुत जरूरी होता है। समय पड़ने पर धन का प्रयोग हो सके इसलिए लोग अपने पैसे को बचाकर रखना चाहते हैं। लेकिन कभी परिस्थितियां ऐसी भी होती है। जिसके कारण बहुत कोशिश और मेहनत करने पर भी धन का कमी बनी रहती है या फिर बिना कारण के खर्च बढ़ जाते हैं। ज्योतिष (Astrology) में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से आपकी आमदनी बढ़ने लगती है और धन संचय भी होने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप ज्योतिष के इन उपायों को कर अपना पैसा बचा सकते हैं…

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: वास्तु के ये आसान उपाय दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति
कौड़ी का महत्व
कौड़ी (Cowry) को हिंदू धर्म (Hinduism) में बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह समुद्र से प्राप्त होती है, और समुद्र की ऊर्जा से जुड़ी होती है। मां लक्ष्मी के पूजन में कौड़ी का विशेष स्थान होता है। धन, ऐश्वर्य, समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक मानी जाने वाली कौड़ी नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को दूर कर सकारात्मकता का संचार करती है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट में कौड़ी बांधना शुभ माना गया है। मनी प्लांट (Money Plant) में लक्ष्मी का वास होता है, वहीं कौड़ी स्वयं लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती है। जब दोनों को एक साथ रखा जाता है, तो यह शुभ फल प्रदान करता है। ऐसे में चलिए आपको ज्योतिष और वास्तु शास्त्र की दृष्टि से बताते हैं कि मनी प्लांट में कौड़ी बांधने से क्या होता है और मनी प्लांट में कौड़ी कैसे बांधनी चाहिए।
मनी प्लांट में कौड़ी बांधने के फायदे
कौड़ी (Cowry) माता लक्ष्मी (Ma Lakshmi) का प्रतीक तो वहीं, मनी प्लांट में लक्ष्मी देवी का वास होता है. इसलिए मनी प्लांट में कौड़ी बांधना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसाद, मनी प्लांट और कौड़ी दोनों को एक साथ बांधने से धन आगमन होता है और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। कौड़ी धन और सौभाग्य का प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, मनी प्लांट में कोड़ी बांधने से आर्थिक तंगी और कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सायंकाल में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी!
मां लक्ष्मी की कृपा
कोड़ी को हिंदू धर्म (Hinduism) में माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए मनी प्लांट में कौड़ी बांधने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बरसती है। वास्तु की मानें तो मनी प्लांट में कौड़ी बांधने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे कलह-क्लेश के साथ ही नकारात्मकता भी दूर हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट कोड़ी बांधने से घर का वातावरण सकारात्मक होता है और परिवार के सदस्यों में प्रेम बना रहता है।
शुक्र ग्रह
ज्योतिष में मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। मनी प्लांट में कौड़ी बांधने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे जीवन में ऐश्वर्या और सफलत मिलती है।
मनी प्लांट में कौड़ी कैसे बांधे?
मनी प्लांट में कौड़ी (Cowry) बांधने के लिए सबसे अच्चा दिन शुक्रवार का होता है। शुक्रवार के दिन 5 या 7 कौड़ी लेकर मां लक्ष्मी जी को अर्पित करें। इसके बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में लपेटकर पोटली बना लें औट मनी प्लांट में बांध दें।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
