Vastu Tips: घर में कबूतर का घोंसला किन बातों की ओर करता है इशारा जानिए

Vastu-homes

Vastu Tips: कबूतर का आगमन वैसे तो शुभ माना जाता है। वैसे ही कबूतर यदि घर में घोंसला बना लें तो इसके कई सारे मतलब होते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार घर में कबूतर का घोंसला बनाना कोई अच्छा संकेत नहीं होता है। इसके पीछे की वजह है कि कबूतर ( Pegion) जहां भी अपना घोंसला बनाते हैं, उसके आस पास बहुत सारी गन्दगी फैलाते हैं। इससे घर में नेगेटिविटी ( Negativity) बढ़ती है।

ऐसे में जानिए कि कबूतर का घोंसला बनाना किन बातों की ओर इशारा करता है
सुख समृद्धि में डालता है बाधा

घर में कबूतर का घोंसला बनाने से सुख समृद्धि में कई सारी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं, घोंसले के वजह से भी कबूतर बार बार घर से आना जाना करते हैं, जिससे गंदगी और ज्यादा फैल जाती है। इसका असर घर के वातावरण के उपर भी पड़ता है। इससे घर में सुख समृद्धि और बाधा बढ़ सकती है।

कहीं कहीं माना जाता है ये शुभ

कुछ जगहों पर कबूतर के घोंसले को बहुत ही ज्यादा अच्छा और धन लाभ का प्रतीक माना जाता है। मान्यता अनुसार कबूतर मां जी के बहुत ही ज्यादा प्रिय हैं। इसलिए उनपर मां देवी की कृपा बरसती है। ऐसे में घर में कबूतर का घोंसला बनाना लक्ष्मी जी की कृपा का संकेत होता है।

यह भी पढ़ें: तुलसी को जल देते समय केवल बोलें ये शब्द, धन से भर जाएगा घर

जानिए कि घोंसला का क्या करें

कबूतर के घोंसले को अगर आप अशुभ मानते हैं तो उसे घर से तुरंत हटा दें। यदि आप कबूतर के घोंसले को शुभ मानते हैं तो उसे घर में ही रहने दें। लेकिन वास्तु शास्त्र में कबूतर के घोंसले को घर से हटाना उचित माना गया है।