Vastu Tips: गले में लॉकेट पहनना चाहिए कि नहीं, क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Trending Vastu-homes

Hindu God Locket: हिंदू धर्म में अक्सर आपने देखा होगा कि गले में लॉकेट पहनना काफी ज्यादा प्रचलित है। बच्चों से लेकर के बड़े तक गले में लॉकेट पहनते हैं। लॉकेट के अलावा कई लोग रुद्राक्ष भी पहन लेते हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि इसको पहनने से लोगों को लगता है कि भगवान की कृपा उनके उपर सदैव बनी रहती है।

लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार देखें तो ये करना बहुत गलत है। क्योंकि हर एक जगह का उचित स्थान होता है। इसलिए लॉकेट ही नहीं, बल्कि भगवान से जुड़े किसी भी तरह की वस्तु को व्यक्ति को अपने शरीर में धारण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की बढ़ोतरी, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के उपर असर पड़ता है।
आगे डिटेल में जानिए कि लॉकेट क्यों नहीं पहनना चाहिए।

गले में देवी तथा देवताओं की लॉकेट न पहनने की क्या है खास वजह
ग्रहों पर पड़ता है बुरा प्रभाव

भगवान के लॉकेट को गले में पहनना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। लेकिन मनुष्य कई कार्यों के चलते बहुत बार अशुभ हो जाता है इसलिए लॉकेट की शक्तियां नष्ट होने लग जाती हैं। इसलिए गले में इसे पहनने से बुरे परिणाम भी देखने को आपको मिल सकते हैं।

राहु का दुष्प्रभाव

वैसे तो गले में पहने जाने वाला लॉकेट पोजिविटी को बढ़ाने के लिए और खुद की बढ़ोतरी के लिए धारण किया जाता है। लेकिन यही पॉजिटिविटी में पहना गया लॉकेट कई तरह की गंभीर स्थिति को उत्पन्न कर सकता है। ऐसा करने से व्यक्ति का तनाव भी बढ़ सकता है। इसलिए गले में मौजूद लॉकेट अथवा किसी भी देवी देवता से जुड़ी चीजों को पहनने से बचना चाहिए।

बढ़ोतरी में पड़ती है बाधा

हिंदू धर्म के शास्त्रों में इस बात का वर्णन किया गया है भगवान के लॉकेट को धारण करना अशुभ माना जाता है। क्योंकि हम पूरे दिन शुद्ध नहीं रह पाते हैं। सुबह के सौच से लेकर खाने पीने तक
कई बार अशुद्ध होते हैं। ऐसे स्थिति में भूलकर भी लॉकेट गंदे हाथ से छू जाए तो इसका परिणाम बुरा हो सकता है।