वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज..पढ़िए उनकी शौर्य गाथा

Life Style Trending खबरी हिंदी महाराष्ट्र

Shivaji Maharaj Jayanti: शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर, एकनाथ शिंदे ( महाराष्ट्र के सीएम) ने सोमवार यानी कि आज के दिन मुंबई के चेंबुरू में शविजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, इस वर्ष वीर मराठा राजा का 394 वा जन्मदिन है। एकनाथ शिंदे ( सीएम) ने वहीं अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ये कहा , अखंड हिंदुस्तान के पूज्य देवता, हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक, महाराजाधिराज श्री छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें नमन।

इस शुभ अवसर में मुंबई महानगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल, सांसद राहुल शेवाले और अन्य शिवसेना के कार्यकर्ता के साथ अधिकारी भी मौजूद थे।

जानिए शिवाजी को जयंती तिथि से जुड़ी अहम बातें (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2024 Date)

हर वर्ष 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में मराठा परिवार में हुआ था। वहीं, शिवाजी महाराज का नाम शिवाजी भोंसले था। इनके पिता का नाम शाहजी भोंसले और माता का नाम जीजाबाई था। शिवाजी के पिताजी अहमदनगर सलतनत में सेनापति थे। इनकी माता जी की रुचि धार्मिक ग्रंथों में थी, जिसका प्रभाव शिवाजी के जीवन पर भी पड़ा।  जिस दौर में महाराज शिवाजी का जन्म हुआ था, उस समय देश में मुगलों का आक्रमण चरम पर था। महाराज शिवाजी ने ही मुगलों के खिलाफ युद्ध का बिगुल बजाया।

ताजुब की बात तो ये थी की महज 15 साल की उम्र में ही शिवाजी महाराज ने पहली बार मुगलों के विरुद्ध आक्रमण किया और 16 साल की उम्र में अपना कब्जा तोरणा किले पर किया। 17 साल की उम्र में रायगढ़ व कोंडला किले को शिवाजी ने जीत लिया।

Chhatrapati Shivaji Maharaj ने ही मराठा साम्राज्य की रखी नींव

छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) ने 1674 में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींख रखी। इस समय शिवाजी को औपचारिक रूप से मराठा साम्राज्य के सम्राट का ताज पहनाया गया। छत्रपति शिवाजी को मराठा गौराव कहा गया। गंभीर बीमारी के कारण 3 अप्रैल 1680 को शिवाजी की मृत्यु हो गई। लेकिन उनके योगदान हमेशा याद किए जाते रहेंगे। शिवाजी के बाद इनके पुत्र संभाजी ने राज्य की कमान संभाली।