Punjab

Punjab: प्रो. जसवीर कौर शेरगिल ने दिड़बा मार्केट कमेटी के चेयरपर्सन का पद संभाला

पंजाब
Spread the love

समारोह में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और बरिंदर गोयल रहे मौजूद

Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और बरिंदर कुमार गोयल की मौजूदगी में आज प्रो. जसवीर कौर शेरगिल ने मार्केट कमेटी दिड़बा की चेयरपर्सन के रूप में पदभार ग्रहण किया।
ये भी पढ़ेंः Punjab: गरीबों के चेहरे पर मुस्कान ला रही मान सरकार की यह योजना, बेटी की शादी में मिल रही आर्थिक मदद
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नव-नियुक्त चेयरपर्सन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रो. जसवीर कौर शेरगिल आम आदमी पार्टी की मेहनती कार्यकर्ता के रूप में हल्का दिड़बा क्षेत्र में पूरी लगन से सक्रिय रही हैं। उनकी साफ-सुथरी कार्यशैली और मिलनसार व्यक्तित्व को देखते हुए ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका सीधा संबंध किसानों, आढ़तियों, मजदूरों, ट्रांसपोर्टरों सहित अन्य वर्गों के हितों से है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रो. शेरगिल के नेतृत्व में मार्केट कमेटी का प्रबंधन पहले से अधिक सशक्त होगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी प्रो. शेरगिल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं की मेहनत को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन के रूप में मिली यह जिम्मेदारी और भी ईमानदारी तथा जनसेवा के लिए समर्पित प्रयासों की अपेक्षा करती है और उन्हें पूरा यकीन है कि प्रो. जसवीर कौर शेरगिल इस नई ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने में सफल होंगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और मार्केट कमेटी से लगभग हर वर्ग का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हित जुड़ा होता है। इन दिनों गेहूं की खरीद का सीजन चल रहा है, ऐसे में यह कार्य और भी अधिक जिम्मेदारी के साथ निभाया जाना जरूरी है और नई चेयरपर्सन इसमें मिसाल कायम करेंगी। इसी अवसर पर कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने भी चेयरपर्सन प्रो. शेरगिल को बधाई देते हुए कहा कि वह पिछले एक दशक से भी अधिक समय से अपनी काबिलियत, मेहनत और वफादारी के लिए इलाके में जानी जाती हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करवाने में अहम योगदान देंगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab: जालंधर ब्लास्ट मामले पर CM मान ने दिया बड़ा बयान, पंजाब पुलिस को लेकर कह दी ये बात

इस मौके पर चेयरपर्सन प्रो. जसवीर कौर शेरगिल ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को समर्पण भावना से निभाएंगी और सरकार तथा पार्टी की साख को और मजबूत करेंगी।