14 April 2025 Ka Rashifal

14 April 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

14 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 14 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि सोमवार सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। 14 अप्रैल को रात 10 बजकर 38 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही सोमवार रात 12 बजकर 14 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। 13 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर शुक्र मीन राशि में मार्गी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गर्मियों में मटका जरूर लाएं घर, लेकिन रखें इस दिशा में तभी मिलेगा शुभ फल

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से दिन अत्यंत शुभ है। आपको कार्यस्थल पर विशेष पहचान और सम्मान प्राप्त होगा। यदि आप लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो दिन इसके लिए उपयुक्त रहेगा। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा, जो आपके कार्य में सहायक सिद्ध होंगे। नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जीवनसाथी के परिवार से भी मान-सम्मान मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शाम का समय आपके लिए आनंद और लाभदायक सौदों से भरा रहेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कोई कानूनी मामला सुलझेगा, जिसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। आपको व्यर्थ के झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए, विशेषकर प्रफेशनल खर्चों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें क्योंकि थकान या तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जैसे प्रमोशन या बोनस की संभावना। सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आपकी चतुराई से हालात संभल जाएंगे। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मन को प्रसन्न करेगी और व्यापार संबंधी योजनाएं सफलता की ओर बढ़ेंगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी मन की इच्छा पूरी होने से आप पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुश खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो उससे आपको धोखा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन कार्यक्षेत्र में प्रगति और लाभ का संकेत दे रहा है। कोई नया प्रॉजेक्ट या अवसर मिल सकता है, जिससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। दोपहर के बाद आपके प्रयासों का फल मिलने लगेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन ससुराल पक्ष से किसी विषय को लेकर तनाव हो सकता है। संयम और मधुर वाणी से स्थितियों को संभालें। वरिष्ठों से सराहना मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन समृद्धि और उन्नति का है। संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है और कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में जा सकता है। आप दूसरों की मदद करेंगे, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा और आपके विचारों को महत्व दिया जाएगा। नई नौकरी या व्यवसायिक साझेदारी शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो पहला कदम उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपके बिजनेस में धन को लेकर समस्या चल रही थी, तो आप उधार ले सकते हैं। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। सामाजिक कामों में आप काफी आगे रहेंगे, लेकिन जिसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी ध्यान देना होगा। आपके जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: आपकी आर्थिक तंगी होगी दूर..बस करना होगा ये छोटा सा काम

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के जातकों के लिए करियर में तरक्की के संकेत हैं। आपकी शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होगी, जिससे करियर में नए रास्ते खुलेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और आप दान-पुण्य के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोगी आपके काम की सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि, शाम के बाद कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद के मिलने से उसका गलत फायदा नहीं उठाना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। परिवार में आपके खिलाफ कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लिए दिन लाभकारी रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और कामों में सफलता मिलेगी। थोड़े बहुत अनचाहे खर्चे हो सकते हैं, लेकिन उससे आपकी आर्थिक स्थिरता पर असर नहीं पड़ेगा। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान प्राप्त होगा और कोई पुराना अटका हुआ काम भी आज पूरे होने की संभावना है। नए व्यापार या नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच और मेहनत से आप बेहतर परिणाम पाएंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए धन के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति से भी नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी से धन को लेकर कोई वादा सोच समझकर करना होगा। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। संतान आपसे किसी नए कोर्स में दाखिला लेने के लिए जिद कर सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचाना होगा। माताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।