Punjab

Punjab: जालंधर ब्लास्ट मामले पर CM मान ने दिया बड़ा बयान, पंजाब पुलिस को लेकर कह दी ये बात

पंजाब
Spread the love

Punjab: ब्लास्ट केस में बड़ी सफलता के बाद CM मान का ट्वीट वायरल, पढ़िए पूरी खबर

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में हुए ब्लास्ट को लेकर बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि जालंधर ब्लास्ट (Jalandhar Blast) मामले में पंजाब पुलिस (Punjab Police) को बड़ी सफलता मिली है। इसी को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने पंजाब पुलिस को बधाई दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट करके पंजाब पुलिस को बधाई देते हुए कहा है कि मनोरंजन कालिया केस में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने पर बधाई।

ये भी पढ़ेंः Punjab: नशा मुक्ति मुहिम में CM मान की सख्ती, ऑपरेशन सतर्क से तस्करों पर कसा शिकंजा

सीएम ने आगे लिखा कि पंजाब पुलिस (Punjab Police) बहादुरी से पंजाब का माहौल खराब करने वालों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा है कि पंजाब पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वो देश में सबसे शानदार पुलिस में से एक है। मनोरंजन कालिया जी के मामले को सफलतापूर्वक हल करने के लिए पंजाब पुलिस बधाई की पात्र है। उन्होंने आगे लिखा कि एक बार फिर पंजाब पुलिस ने बहादुरी के साथ पंजाब का माहौल बिगाड़ने वालो को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

ये भी पढे़ंः Punjab: बाबा साहिब के सपनों को साकार करने की दिशा में कैबिनेट का ऐतिहासिक कदम: Harpal Cheema

Pic Social Media

आपको बता दें कि बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया (Manoranjan Kalia) के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सईदुल अमीन के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजैंसी के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सईदुल अमीन उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है और इस मामले में 2 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं आज एक और मुख्य आरोपी को काबू कर लिया गया है, जोकि एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।