Punjab News: मान सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत जारी किए 301.20 करोड़ रुपये
Punjab News: पंजाब के लोगों के भलाई के लिए भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) हर वर्ग के लोगों को ध्यान रखते हैं। सीएम मान राज्य के गरीब बेटियों के विवाह के लिए भी खास स्कीम चलाते हैं। इस स्कीम से गरीबों को बड़ी राहत मिली है। आपको बता दें कि मान सरकार आशीर्वाद योजना (Ashirwad Yojana) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अनुसूचित जातियों और पिछड़ी श्रेणियों के लाभार्थी परिवारों को 301.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। यह जानकारी पंजाब सरकार में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljeet Kaur) ने उपलब्ध कराई है। इस विषय में उन्होंने और जानकारी देते हुए बताया डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस राशि में से 198.51 करोड़ रुपये अनुसूचित जाति वर्ग के 38,922 व्यक्तियों को और 102.69 करोड़ रुपये पिछड़े वर्ग (बीसी) के 20,136 व्यक्तियों को जारी किए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: शिक्षा मंत्री बैंस ने विरोधी दलों पर साधा निशाना, बोले कांग्रेस-बीजेपी ने सिर्फ वादे किए, हमने काम किया

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
लड़कियों की शादी में मान सरकार देती है सहायता
सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. कौर (Dr. Kaur) ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मान सरकार द्वारा प्रदान की जाती है, जो अधिकतम 2 बेटियों के विवाह तक दी जा सकती है। यह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे डी.बी.टी. के जरिए से ट्रांसफर की जाती है, जिससे पारदर्शिता और त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जाता है।
ये भी पढे़ंः Punjab: काम में लापरवाही पर मान सरकार की सख्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी हुआ नया आदेश
जानिए योजना के लिए शर्तें
मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljeet Kaur) ने कहा कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का पंजाब राज्य का स्थायी निवासी होना, और उसकी वार्षिक पारिवारिक आय 32,790 रुपये से कम होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, वह अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणी अथवा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित होना चाहिए। आखिरी में उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा आम आदमी के हित में चलाई जा रही ये योजनाएं न केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये रंगला पंजाब की कल्पना को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।
