Punjab: पंजाब सरकार महिलाओं के लिए आर्थिक मदद योजना पर कर रही काम
Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) प्रदेश के विकास के साथ-साथ का राज्य के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। वहीं पंजाब में महिलाओं (Women) को हर महीने हजार-हजार रुपये देने की योजना को लेकर सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह योजना कुछ महीनों के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय तक जारी रहने वाली नीति होगी, जिससे लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेज़बानी के लिए पंजाब तैयार: CM Mann

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि सरकार इस योजना को लागू करने के लिए सर्वेक्षण करवा रही है और जैसे ही आवश्यक बजट उपलब्ध होगा, इस पर कैबिनेट की बैठक बुलाकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस योजना के लिए अलग से बजट में प्रावधान करने की जरूरत नहीं होगी।
गारंटी से आगे बढ़कर कर रहे काम
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि हमने 5 गारंटी दी थीं, लेकिन 7 पूरी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने टोल प्लाजा बंद करने, सड़क सुरक्षा बल बनाने, एनओसी खत्म करने और विधायकों की पेंशन कम करने जैसे फैसले लिए, जबकि ये वादे पार्टी के गारंटी कार्यक्रम में शामिल नहीं थे।
ये भी पढ़ेंः Punjab: ‘बेटियों की शादी अब नहीं बनेगी बोझ’- CM भगवंत मान सरकार कर रही आर्थिक मदद
महिलाओं को आर्थिक मदद कब मिलेगी?
सीएम मान (CM Mann) ने यह भी कहा कि यह योजना 2-4 महीने के लिए नहीं, बल्कि स्थायी रूप से लागू होगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब जुलाई में बिजली मुफ्त (Free Electricity) की गई थी, तो वह आज भी जारी है। इसी तरह, महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने की योजना भी एक लंबे समय तक चलने वाली योजना होगी।
