कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- फसल नुकसान का सर्वेक्षण पूरा, इनपुट सब्सिडी शीघ्र जारी होगी
Bihar News: बिहार के किसानों (Farmers) के लिए बड़ी राहत की खबर है। अक्टूबर में मोन्था चक्रवात (Montha Cyclone) और बेमौसम बारिश के कारण फसलें प्रभावित हुई थीं। अब बिहार सरकार (Bihar Government) ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का निर्णय लिया है। यह कदम सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की किसानों के कल्याण और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

12 जिलों के किसानों को मिलेगा कृषि इनपुट सब्सिडी
बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव (Minister Ramkripal Yadav) ने बुधवार को कहा कि मोन्था चक्रवात, भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित 12 जिलों के 39 प्रखंडों की 397 पंचायतों में फसल को हुए नुकसान का सर्वे पूरा हो चुका है। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर नई सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों की इस पीड़ा को समझते हुए मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है।
तीन श्रेणियों में मिलेगा मुआवजा
- वर्षा आधारित (असिंचित) भूमि के लिए 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर
- सिंचित भूमि के लिए 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर
- बहु-फसलीय एवं गन्ना वाली भूमि के लिए 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर
प्रत्येक किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर तक ही मुआवजा मिलेगा। छोटे-सीमांत किसानों के लिए न्यूनतम राशि भी निर्धारित की गई है- असिंचित भूमि के लिए 1,000 रुपये, सिंचित के लिए 2,000 रुपये और बहु-फसलीय के लिए 2,500 रुपये।

ये भी पढ़ेंः Patna: BIT मेसरा, पटना कैंपस में IMPACT 2025 का आयोजन
ये 12 जिले हैं लाभार्थी
बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, कैमूर, मधुबनी, किशनगंज, गया, भोजपुर, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सुपौल इन सभी जिलों के प्रभावित किसानों को जल्द ही राहत राशि मिलेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
2 दिसंबर तक कर लें रजिस्ट्रेशन
कृषि मंत्री ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के निर्देश पर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाया गया है। पात्र किसान 2 दिसंबर 2025 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर अपना लाभ सुनिश्चित कर लें।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: नई पारी शुरू करते ही एक्शन में CM नीतीश, 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के मिशन पर काम तेज
किसानों के हितैषी सीएम नीतीश की प्रतिबद्धता फिर साबित
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों को तुरंत राहत पहुंचाना सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। नई सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों को यह बड़ी राहत देकर एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार ने साबित कर दिया कि बिहार में किसान उनके लिए परिवार की तरह हैं।
