आशीर्वाद शगुन योजना के तहत शादी में पंजाब सरकार दे रही 51,000
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार (Punjab Government) गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद देने के लिए आशीर्वाद शगुन योजना (Ashirvad Shagun Scheme) चला रही है। पंजाब सरकार की आशीर्वाद शगुन योजना के तहत बेटी की शादी (Daughter’s Marriage) में पैसा दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल होने वाले खर्चों में किया जा सकता है। इस योजना के तहत सरकार योग्य परिवारों को बेटी की शादी के लिए 51,000 की सहायता राशि प्रदान कर रही है, जिससे विवाह संबंधी खर्चों में राहत मिल सके। जानें कैसे करें आवेदन?
ये भी पढ़ेंः Punjab Budget 2025: पंजाब सरकार ने पेश किया 2 लाख 36 हज़ार करोड़ का बजट..वित्त मंत्री चीमा ने किए कई बड़े ऐलान

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता देकर यह सुनिश्चित करना है कि बेटी की शादी किसी बोझ या कर्ज का कारण न बने। यह योजना 1997 में शुरू की गई थी, जब सहायता राशि ₹5,100 थी। समय के साथ इसमें बढ़ोतरी की गई और 1 जुलाई 2021 से इसे 51,000 कर दिया गया।
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
सीएम भगवंत मान सरकार की आशीर्वाद शगुन योजना (Ashirvad Shagun Scheme) के तहत अनुसूचित जाति (SC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), ईसाई समुदाय, अन्य पिछड़ी जातियों (OBC) और विधवा महिलाओं की बेटियों को यह सहायता दी जाती है। इसके अलावा, SC विधवा या तलाकशुदा महिला की दोबारा शादी होने पर भी यह राशि दी जाती है।
योजना के लिए पात्रता
- शादी के समय लड़की की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक SC, ईसाई, EWS या OBC श्रेणी से हो।
- विधवा महिला की बेटी के लिए सभी जातियों की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- लड़की पंजाब की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 32,790 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- शादी की तारीख से 30 दिन पहले या बाद तक ही आवेदन किया जा सकता है।
- योजना का लाभ परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ashirwad.punjab.gov.in पर जाएं।
- Application Registration पर क्लिक करें।
- आधार नंबर, वर्चुअल आईडी, नाम, पता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसी जरूरी जानकारी भरें।
- लड़की का आधार नंबर और अन्य जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- सभी डिटेल भरने के बाद Submit करें।
जरूरी दस्तावेज
- लड़की और आवेदक का आधार कार्ड
- लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
ये भी पढ़ेंः Raghav Chadha की AI पर बड़ी चिंता, ‘Make AI in India’ को राष्ट्रीय आंदोलन बनाने की अपील
सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए आर्थिक परेशानी न हो। पात्र लाभार्थी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और इस सहायता का लाभ उठा सकते हैं।
