मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से किया संवाद
Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल सरकार पहली बार 10 दिसंबर को ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ (Pravasi Rajasthani Day) आयोजित करने जा रही है। इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) स्वयं देशभर में कार्यरत प्रवासी राजस्थानी और मूल राजस्थानी अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित कर रहे हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से संवाद
गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने विभिन्न राज्यों में पदस्थापित अखिल भारतीय एवं केंद्रीय सेवाओं के राजस्थानी मूल के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने सभी को पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सीएम ने कहा कि राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है और इस यात्रा में प्रवासी राजस्थानियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों का अनुभव, सुझाव और संपर्क राज्य की प्रगति में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
राजस्थान को निवेश का वैश्विक हब बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपील की कि वे प्रवासी उद्यमियों और निवेशकों को राजस्थान में निवेश के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि भारत का सबसे बड़े क्षेत्रफल वाला यह राज्य पर्यटन, ऊर्जा, जल, बिजली और उद्योग समेत कई क्षेत्रों में अपार संभावनाएं रखता है। सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ में 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए थे, जिनमें से 7 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की ग्राउंड ब्रेकिंग भी हो चुकी है।

राजस्थानी अधिकारियों का अनुभव राज्य के लिए संपत्ति
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि अन्य राज्यों में कार्यरत राजस्थानी मूल के अधिकारी अपनी कर्मभूमि में नवाचार करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका अपनी जन्मभूमि से भी गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। ऐसे अधिकारी राज्य सरकार और प्रवासी राजस्थानियों के बीच मजबूत सेतु का काम कर सकते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि अधिकारी राज्य के हित में अपने मूल्यवान सुझाव दें और अधिक से अधिक निवेशकों को राजस्थान में निवेश के लिए प्रेरित करें।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: दिव्यांगजनों ने हर क्षेत्र में दिखाई प्रतिभा, सरकार सशक्तिकरण के लिए समर्पित: CM Bhajanlal Sharma
प्रवासी राजस्थानियों ने विश्व स्तर पर बढ़ाया मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी मेहनत और उद्यमशीलता से विश्वभर में विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी पहचान ने देश-विदेश में राजस्थान का मान-सम्मान बढ़ाया है। सरकार प्रवासी राजस्थानियों को मातृभूमि से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के हितों को प्राथमिकता देने के लिए ‘प्रवासी राजस्थानी विभाग’ का गठन किया गया है। आगामी प्रवासी राजस्थानी दिवस के माध्यम से निवेश को बढ़ावा देकर राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: भजनलाल सरकार बदलेगी पर्यटकों का अनुभव, जल्द लॉन्च होगा AI आधारित यात्रा ऐप
अधिकारियों ने सराहा राज्य सरकार का प्रयास
वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल अधिकारियों ने कहा कि राजस्थान उनकी जन्मभूमि है, इसलिए इससे गहरा जुड़ाव स्वाभाविक है। उन्होंने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण की सराहना की। अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए, जिनमें सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाना, पर्यटन की ब्रांडिंग को मजबूत करना, नगरीय विकास का आधुनिकीकरण, इको-टूरिज्म को बढ़ावा, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग, तथा टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश प्रोत्साहन शामिल रहे।
