Delhi

Delhi: यूनेस्को सम्मेलन से पहले चमकेगा लाल किला और चांदनी चौक, CM रेखा गुप्ता ने दिए विशेष निर्देश

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi के लाल किले में आयोजित होने वाले यूनेस्को के छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं।

Delhi News: भारत पहली बार यूनेस्को की इंटरगवर्नमेंटल कमिटी फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ द कल्चरल हेरिटेज के 20वें सत्र की मेजबानी कर रहा है। 8 से 13 दिसंबर तक लाल किले (Red Fort) में आयोजित होने वाले इस छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 180 से अधिक देशों के लगभग एक हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने स्वयं मोर्चा संभाला है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

चांदनी चौक और लाल किला क्षेत्र को वैश्विक मानकों का बनाने का संकल्प

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने तुरंत प्रभाव से चांदनी चौक, लाल किला और आसपास के पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर सफाई-सौंदर्यीकरण अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि विदेशी मेहमान केवल सम्मेलन में ही नहीं, बल्कि पुरानी दिल्ली की सांस्कृतिक चकाचौंध, स्वादिष्ट व्यंजनों और अनमोल विरासत का भी जीवंत अनुभव लेकर जाएं।

ये भी पढ़ेंः Delhi: MCD उपचुनाव में CM रेखा के वार्ड में BJP ने रचा इतिहास, जानिए 12 सीटों में कौन जीता कौन हारा?

युद्धस्तर पर चल रहा सौंदर्यीकरण कार्य

सीएम के निर्देशों के बाद एसआरडीसी, पीडब्ल्यूडी और एमसीडी के अधिकारी मिलकर दिन-रात जुटे हैं। टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत, दीवारों और बोर्डों पर ताजा पेंट, अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती और नेताजी सुभाष मार्ग सहित पूरे क्षेत्र को चमकाने का काम तेजी से चल रहा है।

ये भी पढ़ेंः Delhi की जहरीली हवा से मुक्ति का संकल्प! CM रेखा गुप्ता ने लिया पॉल्यूशन पर सख्त एक्शन

दिल्ली की शान को विश्व पटल पर चमकाने का जुनून

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) की दूरदर्शिता और त्वरित निर्णय से दिल्ली एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी सांस्कृतिक राजधानी की पहचान को और मजबूत करने जा रही है। उनके नेतृत्व में चल रहा यह अभियान न केवल यूनेस्को सम्मेलन को भव्य बनाएगा, बल्कि पुरानी दिल्ली को भी नया गौरव प्रदान करेगा।