Rajasthan

Rajasthan: भजनलाल सरकार बदलेगी पर्यटकों का अनुभव, जल्द लॉन्च होगा AI आधारित यात्रा ऐप

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan News: राजस्थान पर्यटन को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

Rajasthan News: राजस्थान पर्यटन को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए एक नया एआई आधारित टूरिज्म मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बारे में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी (Deputy Chief Minister Diya Kumari) ने कहा कि यह ऐप पर्यटकों की पसंद और जरूरतों को समझकर चुटकियों में यात्रा का कार्यक्रम तैयार करेगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

AI ऐप बना देगा आपकी यात्रा योजना

यह ऐप पर्यटकों की पसंद के अनुसार तुरंत व्यक्तिगत यात्रा कार्यक्रम तैयार कर देगा। वाइल्डलाइफ देखना हो, धार्मिक दर्शन करने हों, किले-महल देखने हों या राजस्थानी खान-पान का लुत्फ़ उठाना हो, ऐप कुछ ही क्लिक में पूरी यात्रा का विस्तृत विवरण बना देगा। साथ ही इसमें सुरक्षा फीचर्स भी होंगे, जैसे नजदीकी पुलिस स्टेशन, अस्पताल और इमरजेंसी संपर्क। सीएम भजनलाल शर्मा की सोच है कि तकनीक का इस्तेमाल कर पर्यटक को पूरी तरह सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव दिया जाए।

खाटू श्याम के लिए भव्य कंप्रिहेंसिव प्लान तैयार

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी (Deputy Chief Minister Diya Kumari) ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में खाटू श्याम जी के लिए एक व्यापक विकास योजना तैयार हो चुकी है। केंद्र सरकार के साथ मिलकर रिंग रोड, चौड़ी सड़कें, PWD और नेशनल हाइवे के काम तेजी से चल रहे हैं। मेले के दौरान होने वाली ट्रैफिक और भीड़ की समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने की दिशा में ठोस काम हो रहा है।

Pic Social Media

शेखावाटी को मिलेगा नया टूरिज्म सर्किट

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की परिकल्पना है कि खाटू श्याम आने वाला श्रद्धालु सिर्फ एक जगह न रुके, बल्कि पूरा शेखावाटी क्षेत्र घूमे। इसके लिए झुंझुनूं में वॉर मेमोरियल म्यूजियम की DPR तैयार हो रही है। शाकंभरी माता, सालासर बालाजी, शेखावाटी की भव्य हवेलियां, सबको एक सर्किट में जोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan में जरूरतमंदों को मिलेगा सस्ता घर, भजनलाल सरकार ने शुरू की नई योजना

महाराणा प्रताप सर्किट को मिलेगा नया जीवन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चाहते हैं कि उदयपुर आने वाला पर्यटक सिर्फ शहर तक सीमित न रहे। अब राजसमंद, हल्दीघाटी, कुम्भलगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर तक महाराणा प्रताप सर्किट को मजबूत किया जा रहा है। अच्छी सड़कें, मूलभूत सुविधाएं और नए पर्यटक स्थल विकसित किए जा रहे हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पर्यटक को अधिक दिन रोकना ही लक्ष्य

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने स्पष्ट कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा का विज़न बहुत साफ है, राजस्थान आने वाला पर्यटक एक दिन नहीं, कम से कम 2-3 दिन या उससे ज्यादा रुके। इसके लिए बेहतरीन सुविधाएं, सुरक्षा और विविधता उपलब्ध कराई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: 2 साल पूरे होने का जश्न मनाएगी राजस्थान सरकार, 15 दिनों तक प्रदेशभर में भव्य कार्यक्रम

सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान अब सिर्फ़ डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक पूरा अनुभव बनने जा रहा है। AI ऐप से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, हर कदम पर्यटकों को लंबे समय तक रोकने और राजस्थान की समृद्ध विरासत को दुनिया के सामने और प्रभावी ढंग से पेश करने की दिशा में है।