जानिए कैसे मिलेगा नया पासपोर्ट और क्या हैं फायदे?
Passport: भारतीय नागरिकों के लिए विदेश यात्रा (Foreign Travel) को और सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए भारत सरकार ने ई-पासपोर्ट सेवा (E-Passport Service) शुरू कर दी है। विदेश मंत्रालय ने यात्रा दस्तावेजों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है। अप्रैल 2024 में पायलट प्रोजेक्ट (Pilot Project) के रूप में शुरू हुई यह योजना अब देशभर में लागू हो चुकी है। जून 2025 से इसे औपचारिक रूप से सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर शुरू कर दिया गया है। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष से मौत को टाला जा सकता है?
ई-पासपोर्ट क्या है?
ई-पासपोर्ट (E-Passport) दिखने में पारंपरिक भारतीय पासपोर्ट जैसा ही है, लेकिन इसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। इसके कवर में एक RFID चिप और ऐन्टेना लगाया गया है, जिसमें धारक की बायोमेट्रिक जानकारी जैसे फिंगरप्रिंट और डिजिटल फोटो सुरक्षित रहते हैं। यह चिप पासपोर्ट की नकली कॉपी बनाना लगभग असंभव बनाती है। पासपोर्ट के कवर पर ‘Passport’ शब्द के नीचे एक सुनहरा निशान होता है, जो इसे आसानी से पहचानने में मदद करता है। यह पासपोर्ट अंतरराष्ट्रीय सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) के मानकों के अनुरूप है, जिससे इसे विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है।
कहां से मिलेगा ई-पासपोर्ट?
शुरुआत में ई-पासपोर्ट (E-Passport) की सुविधा केवल चुनिंदा शहरों जैसे चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, सूरत, नागपुर, गोवा, जम्मू, शिमला, रायपुर, अमृतसर, जयपुर, रांची और दिल्ली के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर उपलब्ध थी। अब पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम 2.0 के तहत इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है। हालांकि, सभी केंद्रों पर यह सुविधा एक साथ उपलब्ध नहीं होगी। जिनके पास पहले से वैध सामान्य पासपोर्ट है, उन्हें तत्काल इसे बदलने की आवश्यकता नहीं है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कौन कर सकता है आवेदन?
ई-पासपोर्ट (E-Passport) के लिए पात्रता सामान्य पासपोर्ट जैसी ही है। कोई भी भारतीय नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में पहचान पत्र, पते का प्रमाण और जन्म तिथि का सबूत शामिल हैं। इसके अलावा, पासपोर्ट सेवा केंद्र में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा।
क्या होंगे फायदे?
सरकार का कहना है कि ई-पासपोर्ट (E-Passport) से यात्रियों को कई लाभ मिलेंगे। चिप में मौजूद डेटा बदलना या नकली बनाना बेहद मुश्किल होगा। एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया तेज़ होगी, खासकर उन देशों में जहां ऑटोमेटेड ई-गेट्स हैं। भारत का पासपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो जाएगा और इलेक्ट्रॉनिक व बायोमेट्रिक फीचर्स नागरिकों को पहचान चोरी से सुरक्षा देंगे।
ये भी पढ़ेंः Aadhaar: e-आधार ऐप से नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस बदलना होगा बिल्कुल आसान, ये रही डिटेल
ई-पासपोर्ट के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले passportindia.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड बनाएं और पोर्टल पर लॉग इन करें।
- लॉग इन के बाद ‘New Passport’ या ‘Re-issue Passport’ ऑप्शन पर क्लिक करें और ‘E-Passport’ को सिलेक्ट करें।
- मांगी गई सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करें- जैसे पहचान पत्र, पते का प्रमाण, जन्मतिथि का प्रमाण आदि।
- आवेदन में अपनी फोटो और फिंगरप्रिंट डिटेल्स ऑनलाइन सबमिट करें। लेकिन, फाइनल बायोमेट्रिक प्रोसेस PSK/POPSK पर होता है।
- अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) को चुनें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और अपनी अपॉइंटमेंट डेट और टाइम स्लॉट बुक करें।
- तय तारीख पर PSK/POPSK जाएं और अपने ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट्स सत्यापन के लिए जमा करें।
- केंद्र पर आपकी फोटो क्लिक की जाएगी और फिंगरप्रिंट लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः EPFO: ईपीएफ़ओ ने लॉन्च किया पासबुक लाइट, जानिए क्या होगा खास?
- आवेदन के बाद, आपके पते पर पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- वेरिफिकेशन और प्रोसेसिंग के बाद, आपका ई-पासपोर्ट स्पीड पोस्ट के जरिए आपके पते पर भेज दिया जाएगा।
