Noida: नोएडा में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।
Noida News: नोएडा में डेंगू (Dengue) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है नोएडा प्राधिकरण के असिस्टेंट जनरल मैनेजर आशीष भाटी (Ashish Bhati) का मंगलवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थे और दिल्ली के अपोलो अस्पताल, सरिता विहार में उनका इलाज चल रहा था। लगातार बिगड़ती हालत के चलते मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष से मौत को टाला जा सकता है?
पूर्व मंत्री के पुत्र थे आशीष भाटी
आशीष भाटी प्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ समाजसेवी हरीश चंद्र भाटी के पुत्र थे। उनके निधन की खबर से पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नोएडा अथॉरिटी के कर्मचारियों और सहयोगियों ने बताया कि आशीष भाटी अपने कार्य के प्रति अत्यंत समर्पित और अनुशासित अधिकारी थे। वे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में अहम भूमिका निभा चुके थे। उनका सौम्य स्वभाव और सहयोगी व्यवहार उन्हें सभी के बीच लोकप्रिय बनाता था।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
प्रशासनिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर
डेंगू से हुई इस असामयिक मृत्यु ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रशासनिक और सामाजिक जगत को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आशीष भाटी हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे और समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाते थे। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, भाजपा नेता मदन चौहान, योगेंद्र चौधरी, महेश चौहान, सतेन्द्र नागर और सीईओ नोएडा डॉ. लोकेश एम समेत कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे।

फार्म हाउस में हुआ अंतिम संस्कार
आशीष भाटी का अंतिम संस्कार ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित पारिवारिक फार्म हाउस पर किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन, अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस मौके पर सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ेंः Noida: इस सोसायटी की लिफ्ट खुलते ही लोगों के पसीने छूटे, अंदर बैठा दिखा…!
डेंगू के बढ़ते मामलों से चिंता बढ़ी
जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए अब और अधिक कड़े कदम और निगरानी की जरूरत है।
