Aadhar

Aadhaar: e-आधार ऐप से नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस बदलना होगा बिल्कुल आसान, ये रही डिटेल

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Aadhaar: इस ऐप की मदद से यूजर्स आधार से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ सीधे अपने स्मार्टफोन से उठा सकेंगे।

Aadhaar: भारत सरकार जल्द ही आधार कार्ड (Aadhaar Card) धारकों के लिए एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करने जा रही है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा विकसित इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने स्मार्टफोन से ही आधार से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस ऐप (App) के आने से आधार धारकों को बार-बार आधार सेवा केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

क्या है e-Aadhaar?

e-Aadhaar असल में आधार कार्ड का डिजिटल रूप है, जिसे आधार नंबर और OTP वेरिफिकेशन से डाउनलोड किया जा सकता है। नया मोबाइल ऐप इसी प्रक्रिया को और आसान बना देगा। इसके जरिए आधार कार्ड होल्डर्स अपने नाम, पता, जन्मतिथि जैसी अहम जानकारियां घर बैठे ही अपडेट कर सकेंगे। यह ऐप आधार से जुड़े अपडेट्स को तेज और सुविधाजनक बनाने में मदद करेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

क्या होंगे ऐप के फीचर्स?

रिपोर्ट्स के अनुसार, e-Aadhaar ऐप में AI और Face ID टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा, जो एक सुरक्षित और उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस प्रदान करेगा। यह ऐप आधार अपडेट की प्रक्रिया को आसान बनाएगा और कागजी कार्यवाही को कम करेगा। कहा जा रहा है कि नवंबर 2025 से केवल बायोमैट्रिक अपडेट, जैसे फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन, के लिए ही आधार केंद्रों पर जाना होगा। इस ऐप से धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी और प्रक्रिया तेज और सुरक्षित होगी।

Pic Social Media

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स होंगे सपोर्टेड?

UIDAI की योजना है कि ऐप सरकारी स्रोतों से यूजर्स का डेटा सीधे ऑटोमेटिक फेच (Automatic Fetch) करेगा। इसमें जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मनरेगा से जुड़े रिकॉर्ड और बिजली बिल जैसी जानकारियां शामिल होंगी। इससे आधार अपडेट की प्रक्रिया और ज्यादा विश्वसनीय और पारदर्शी हो जाएगी।

ये भी पढ़ेंः EPFO: ईपीएफ़ओ ने लॉन्च किया पासबुक लाइट, जानिए क्या होगा खास?

कब होगा लॉन्च?

UIDAI की ओर से अभी कोई सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऐप 2025 के अंत तक, यानी नवंबर या दिसंबर में आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकता है।