Noida

Noida: अथॉरिटी ने जारी की लिस्ट, इन 3 जगहों पर मकान-दुकान लेने से बचें!

Trending नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा में घर खरीदना आज के समय में लाखों लोगों का सपना बन चुका है।

Noida News: नोएडा में घर खरीदना आज के समय में लाखों लोगों (People) का सपना बन चुका है। तेजी से विकसित हो रहे इस शहर में लोग अपने लिए घर या व्यावसायिक संपत्ति खरीदने (Buy Commercial Property) की होड़ में लगे हुए हैं। लेकिन कई बार लोग कम कीमत या ब्रोकर के झांसे में आकर अपना पैसा गलत जगह निवेश कर बैठते हैं। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर लोगों को आगाह किया है कि वे कुछ खास जगहों पर प्रॉपर्टी खरीदने से बचें, वरना उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

इन गांव की जमीनों से रहें सतर्क

नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की ओर से सलारपुर, भंगेल और हाजीपुर गांव की जमीनों पर अवैध निर्माण को लेकर चेतावनी दी गई है। प्राधिकरण ने इन तीनों गांवों में 46 खसरा नंबरों की सूची जारी की है और साफ कहा है कि इन पर किसी भी प्रकार की संपत्ति जैसे फ्लैट, दुकान या ऑफिस स्पेस की खरीद-फरोख्त न की जाए। ये सभी निर्माण अवैध हैं और इन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई

प्राधिकरण के वर्क सर्किल-8 द्वारा जारी की गई सूची में बताया गया है कि इन जमीनों पर कई भूमाफिया अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहे हैं। इन इमारतों के खिलाफ समय-समय पर ध्वस्तीकरण (तोड़फोड़) और सीलिंग की कार्रवाई भी की जा रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि यदि कोई व्यक्ति इन जमीनों पर बनी संपत्तियों को खरीदता है, तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा और प्राधिकरण की कोई जवाबदेही नहीं होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पहले भी हो चुकी हैं कई कार्रवाइयां

प्राधिकरण के मुताबिक, ये सभी जमीनें अधिसूचित क्षेत्र में आती हैं और यहां निर्माण कार्य पूरी तरह अवैध है। बावजूद इसके, कुछ भूमाफिया फिर से निर्माण कार्य शुरू कर चुके हैं। ऐसे में प्राधिकरण ने दोबारा चेतावनी जारी करते हुए आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही, इन अवैध निर्माणों को तोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है।

जानकारी के लिए जारी हुआ क्यूआर कोड

इस सार्वजनिक सूचना के साथ-साथ नोएडा प्राधिकरण ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया है। इस कोड को स्कैन कर लोग उन जमीनों और निर्माणों से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो अवैध घोषित किए गए हैं। इससे निवेशकों को निर्णय लेने में आसानी होगी।

किन खसरा नंबरों से बचें?

सलारपुर- खसरा नंबर 700 से 715, 723, 724, 728 से 735 तक, 745 से 752 तक, 759, 760, 762, 763, 764, 779, 780, 795 से 798 तक।

भंगेल-बेगमपुर- खसरा नंबर 217।

हाजीपुर- खसरा नंबर 412।

ये भी पढ़ेंः Crackers: नोएडा में इन जगहों पर बिक रहें हैं ग्रीन पटाखे, ये रही डिटेल

खरीदारी से पहले जांच लें सभी दस्तावेज़

नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संपत्ति की खरीद से पहले उसके कागजात और वैधता की पूरी तरह जांच करें। प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित जमीनों पर निवेश करने से भविष्य में बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहना ही बेहतर है।