Crackers

Crackers: नोएडा में इन जगहों पर बिक रहें हैं ग्रीन पटाखे, ये रही डिटेल

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Crackers: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोएडा पुलिस ने हरित पटाखों की बिक्री के लिए स्थानों का चयन किया है।

Crackers: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोएडा पुलिस (Noida Police) ने हरित पटाखों की बिक्री के लिए पांच स्थानों का चयन किया है। इनमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन (Greater Noida Zone) में दो-दो तथा सेंट्रल नोएडा जोन में एक स्थान शामिल है। इन निर्धारित जगहों पर आज शनिवार से स्टॉल (Stall) लगेंगे, जहां लोग ग्रीन पटाखे खरीद सकेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

कहां-कहां लगेंगे पटाखों के स्टॉल

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नोएडा जोन (Noida Zone) में सेक्टर-62 और सेक्टर-46 के रामलीला मैदान में पटाखों की बिक्री होगी। वहीं, सेंट्रल नोएडा जोन में गढ़ी गोल चक्कर के पास कबड्डी ग्राउंड पर ग्रीन पटाखे उपलब्ध रहेंगे। ग्रेटर नोएडा जोन में बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान और दादरी के अग्रसेन इंटर कॉलेज मैदान को बिक्री स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।

Pic Social Media

सिर्फ अस्थायी लाइसेंसधारकों को अनुमति

इन स्थानों पर केवल उन्हीं दुकानदारों को पटाखे बेचने की अनुमति दी गई है, जिनके पास अस्थायी लाइसेंस है। तय स्थानों के अलावा कहीं भी पटाखों की बिक्री या भंडारण की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के सख्त इंतजाम, दमकल दल तैनात

पटाखों की बिक्री वाले स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से दमकल की गाड़ियां और 30 से अधिक अग्निशमनकर्मी तैनात रहेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तय स्थानों के अलावा कहीं और पटाखों की बिक्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों को केवल 19 और 20 अक्टूबर को सुबह 6 से 7 बजे तथा शाम 8 से रात 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दो लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार

दनकौर कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखे बेचने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नई बस्ती निवासी त्रिलोक चंद के रूप में हुई है। उसके पास से दो लाख रुपये के अवैध पटाखे बरामद हुए हैं।

अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा (Rajiv Narayan Mishra) ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की ही अनुमति है। सभी बिक्री स्थल पर अग्निशमन से संबंधित आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

Pic Social Media

ट्रैफिक व्यवस्था में होंगे बदलाव

त्योहार के दौरान ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के लिए कुछ रूट्स में बदलाव किया गया है। अट्टा पीर से अट्टा चौक की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें राय रेजिडेंसी चौक से होकर सेक्टर-28 की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

इसी तरह, अट्टा चौक से अट्टा पीर की दिशा में भी वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन फिल्म सिटी फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर डीएलएफ मॉल के सामने से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

फिल्म सिटी फ्लाईओवर और गुरुद्वारा सेक्टर-18 की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर-18 अंडरपास से होकर मेट्रो स्टेशन की तरफ जा सकेंगे। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ‘नो एंट्री’ लागू रहेगी और भारी, मध्यम तथा हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

वाहनों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

धनतेरस और दिवाली के अवसर पर इस बार नोएडा में वाहन बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 7 हजार से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल इसी अवधि में 4,445 वाहनों का पंजीकरण हुआ था।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में डेंगू ने 500 लोगों को चपेट में लिया, डॉक्टर्स ने बचने के ख़ास टिप्स दिए

डीलर्स के अनुसार, 22 सितंबर से शुरू हुई जीएसटी में छूट और कंपनियों द्वारा दी गई अतिरिक्त रियायतों के चलते बिक्री में यह उछाल देखने को मिला है। आंकड़ों के अनुसार, 4,300 दोपहिया और 2,700 से अधिक चार पहिया वाहनों की बुकिंग की गई है।