Ayodhya:राम मंदिर के गुनहगारों को पहचानिए..बम ब्लास्ट की दी थी धमकी

TOP स्टोरी उत्तरप्रदेश गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा राजनीति
Spread the love

बड़ी ख़बर अयोध्या से आ रही है। राम मंदिर, सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Threat Mail) समेत अन्य को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में एसटीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी शिनाख्त गोंडा निवासी ताहर सिंह और ओम प्रकाश मिश्र के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों को बुधवार शाम को लखनऊ के विभूतिखंड गोमतीनगर से गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों ने ISI के कथित जुबैर खान नामक ट्विटर आईडी (X) पर ये धमकी दी थी। साथ ही इन दोनों ने फोन करके डीजीपी मुख्यालय के कंट्रोल नंबर पर भी हमले की बात कही थी। धमकी देने में [email protected] और [email protected] आईडी का इस्तेमाल किया गया था।