MP News: CM मोहन यादव ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर बोला हमला, बोले-पेट में दर्द क्यों?
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने एक बार फिर से विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) पर जोरदार जुबानी हमला बोला है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस (Congress) नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) के बयान पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां हम विकास के काम और गरीबों की सेवा करते हैं, जहां हमारे संकल्पों के बलबूते पर समाज हमारे साथ आया वहां कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगता है।
ये भी पढ़ेंः MP News: केन बेतवा लिंक परियोजना का PM मोदी ने किया शिलान्यास, CM मोहन यादव बोले- आज का दिन ऐतिहासिक
सीएम मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने जो आपत्ति जताई उसके पीछे भाव राहुल गांधी और कांग्रेस परिवार के हैं। कांग्रेस की लाइन ही विकास विरोधी है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने यह भी पूछा कि आखिर किसी कांग्रेस नेता ने बुंदेलखंड में पानी आने पर प्रसन्नता क्यों नहीं जाहिर की। कांग्रेस बताए कि वो बुंदेलखंड के विकास के साथ है या खिलाफ में। वो केन बेतवा लिंक परियोजना की तारीफ क्यों नहीं किए। सीएम मोहन यादव ने मंच से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को विकास विरोधी बताया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया और पूछा कि क्या कांग्रेस के किसी नेता ने कहा कि बुंदेलखंड में पानी आना चाहिए। किसी ने बुंदेलखंड में पानी आने पर खुशी जताई।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने सागर को दिया बड़ा गिफ्ट, बनेगी तीन नई नगर परिषद, होंगे ये काम
बुंदेलखंड का मजाक उड़ा चुके हैं…
सीएम मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने यह भी कहा कि अगर वे (Congress) इसका समर्थन नहीं करते हैं, तो इसका मतलब है कि कांग्रेस और राहुल गांधी बुंदेलखंड की गरीबी का मजाक उड़ाने में और क्षेत्र में विकास के खिलाफ खड़े होने में विश्वास करते हैं। एक दिन पहले सीएम मोहन यादव ने कहा था कि राहुल गांधी बुंदेलखंड में एक पर्यटक के रूप में आए थे और वहां रहने वाले लोगों का मजाक उड़ाया था।
जानिए क्या कहा था जयराम रमेश ने
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि प्रधानमंत्री पर्यावरण और वन को लेकर अपनी कथनी और करनी में एक और सबूत दे रहे हैं। वह जिस केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करने जा रहे हैं, उससे मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए गंभीर ख़तरा है।
जयराम रमेश ने ये भी कहा कि वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व में छोटे-बड़े मिलाकर 90 से ज्यादा बाघ हैं। ये पर्यटकों के लिए आकर्षण के मुख्य केंद्र बने हुए हैं। केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से टाइगर रिजर्व का 10% से ज्यादा मुख्य क्षेत्र जलमग्न हो जाएगा। इससे बाघों के आवास नष्ट होंगे,गिद्धों जैसी अन्य प्रजातियां भी नष्ट हो जाएंगी।
