Punjab

Punjab: पूर्व PM मनमोहन सिंह को CM Mann ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश के लिए यह बड़ा घाटा है..

पंजाब
Spread the love

Punjab के सीएम भगवंत मान ने पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।

Punjab News: भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह (Former PM Dr. Manmohan Singh) ने गुरुवार को 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। दिल्ली स्थित एम्स (AIMS) में गुरुवार की रात नौ बजकर 51 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा, देश के लिए यह बड़ा घाटा है।
ये भी पढ़ेः Punjab बना NRI पंजाबियों की शिकायतों को ऑनलाइन हल करने वाला पहला राज्य

Pic Social Media

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने X पर पोस्ट में लिखा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी (Dr. Manmohan Singh Ji) के निधन की दुखद खबर मिली। देश के लिए यह बड़ा घाटा है।

भारत की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने वाले इस महान अर्थशास्त्री की कमी देशवासियों को हमेशा खलती रहेगी। परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार सहित प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वाहिगुरु वाहिगुरु।