Greater Noida West

Greater Noida West: संस्कृति और कासा रॉयल के फ्लैट खरीदारों के लिए ख़ुशख़बरी

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida West के संस्कृति और कासा रॉयल के फ्लैट खरीदारों के लिए अच्छी खबर

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित कासा रायल (Casa Royal) और संस्कृति अर्थकान परियोजनाओं (Sanskriti Arthakan Project) के फ्लैट खरीदारों के लिए खुशखबरी है। आपको बता दें कि इन परियोजनाओं को स्वामी फंड से पूरी करने पर जल्द ही सहमति बन सकती है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के एसीइओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में फ्लैट बायर्स (Flat Buyers) और बिल्डर प्रतिनिधियों की मीटिंग हुई। हालांकि आरपी (रिजोल्यूशन प्रोफेशनल) इस मीटिंग में नहीं पहुंचे। दोनों परियोजना में लगभग 1,800 खरीदार हैं। साल 2020 से यह दोनों परियोजनाएं दिवालिया प्रक्रिया में हैं। यहां सैकड़ों घर खरीदार फंसे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण रोस्टर के अनुसार अलग-अलग परियोजनाओं के खरीदारों से बैठक कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अस्पताल में लगी भीषण आग

Pic Social Media

गुरुवार को हुई इस मीटिंग में लगभग 70 घर खरीदार पहुंचे और अपने परेशानियां बताईं। खरीदारों ने स्वामी फंड से परियोजनाओं को पूरा करने का सुझाव दिया। 90 प्रतिशत खरीदार इसकी सहमति भी दिए तो परियोजनाएं दिवालियां प्रक्रिया से बाहर निकल सकेंगी और स्वामी फंड से बिल्डर इनको पूरा कर सकेगा। फ्लैट बायर्स (Flat Buyers) रिटायर्ड कर्नल सुनील चौधरी ने कहा कि मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स (मोहुआ) के निर्देश पर स्वामी फंड बना। खरीदार आपसी सहमति देते हैं तो बिल्डर स्वामी फंड से पैसा लेकर परियोजना को पूरा करेगा। यहां ज्यादातर स्वामी फंड के लिए सहमति दी। अब सभी खरीदारों को स्वामी फंड व इसके उपयोग को बताया जाएगा।

ये भी पढे़ंः Cricket Match: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में क्रिकेट मैच खेलने वालों की ज़्यादा जेब कटेगी

दो बार रिजोल्यूशन प्लान हुआ कैंसिल

बता दें कि साल 2020 में दोनों परियोजनाएं दिवालिया प्रक्रिया में पहुंची। आरपी ने दो बार रिजोल्यूशन प्लान नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में दिया। कमियों के कारण दोनों बार प्लान एनसीएलटी ने कैंसिल कर दिया। आखिरी बार यह प्लान मई 2024 में कैंसिल हुआ। एनसीएलएटी में इस मामले में अब 13 जनवरी को अगली सुनवाई है।

258 करोड़ रुपये मंजूर हुए

स्वामी फंड ने दोनों परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 258 करोड़ रुपये मंजूर भी किए हैं। इसका पत्र विकासकर्ता को दिया गया है। यह फंड अभी जारी नहीं हुआ है। 90 प्रतिशत खरीदारों की सहमति होने पर यह फंड जारी हो सकेगा।