MP News: अटल जयंती पर मध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, केन बेतवा लिंक परियोजना का हुआ शिलान्यास
MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। मध्य प्रदेश के खजुराहो (Khajuraho) में पीएम मोदी ने केन और बेतवा के जल का संगम कराया और दोनों नदियों को लिंक करने की परियोजना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया। वहीं, 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमिपूजन भी पीएम मोदी ने किया।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने सागर को दिया बड़ा गिफ्ट, बनेगी तीन नई नगर परिषद, होंगे ये काम
खजुराहो में आयोजित केन-बेतवा लिंक परियोजना (Ken-Betwa Link Project) का शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। वहीं, अपने भाषण के दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का भगीरथ बताया।
आधुनिक भारत के भागीरथ हैं पीएम मोदी-सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने खजुराहो में आयोजित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास में कहा कि आज का दिन भारत ही नहीं दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की धरती पर पधारे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे गंगा को धरती पर लाया गया था, वैसे ही नदी जोड़कर मोदी जी आधुनिक भारत के भागीरथ बन गए हैं।
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि जब भी राज्य में सूखे की खबर आती थी, तो बुंदेलखंड का नाम सबसे पहले सामने आता था। लोग अपने घरों के गेट निकालकर उन्हें ईंटों के पैक करके रोजगार की तलाश में घर छोड़कर चले जाते थे। बड़ा कष्ट होता था कि हमारा ये क्षेत्र सालों तक सूखे का दंश झेलता रहा।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव का बड़ा दावा, 2025 तक मध्य प्रदेश होगा टीबी मुक्त
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग आते थे, सूखा दूर करने के लिए बड़े बड़े दावे और वादे किया करते थे। लेकिन कबी काम नहीं किया, वहीं अब नदी जोड़ो परियोजना से 10 जिलों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। चंबल नहर परियोजना से भी किसानों को लाभ मिलेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
किसानों को होगा खूब फायदा
उन्होंने आगे कहा कि चंबल नहर परियोजना से भी किसानों के लिए वरदान साबित होगी। प्रदेश में नवीन ऊर्जा के लिए ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर परियोजना का शुभारंभ हो रहा है। कांग्रेसियों को आज पीएम मोदी द्वारा आज का भूमिपूजन कार्यक्रम और लोकार्पण अच्छा नहीं लग रहा होगा। उनकी मति मारी गई है। हमारी सरकार के एक साल पूरे होने पर 11 दिसंबर से एक महीने तक जनकल्याण पर्व की शुरुआत की है। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जनता के हित के लिए घर-घर जाकर अभियान चलेगा। श्रद्धेय अटलजी की 100वीं जयंती है। उनकी जन्मस्थली ग्वालियर में गौरव दिवस मनाया गया। प्रदेश में शासकीय पदों पर भर्तियां शुरू हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में 6 रीजनल इन्वेस्टमेंट समिट की जा चुकी हैं। हमारी सरकार ने साल 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।