Jharkhand के सीएम हेमंत सोरेन भी वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं।
Jharkhand News: राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ (Voter Rights Yatra) को विपक्षी दलों का निरंतर समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) भी इस यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। वह इस दिन पटना पहुंचेंगे और यात्रा को संबोधित करेंगे। इस रैली के जरिए INDIA गठबंधन को एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कि बिहार में 17 अगस्त 2025 से शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा (Voter Rights Yatra), जिसका नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर रहे हैं, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए शुरू की गई है। इस यात्रा में गैर-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को कांग्रेस की ओर से न्योता मिला है, और वे इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनेंगे।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand में भारी बारिश से नुकसान, CM हेमंत सोरेन ने कहा, ‘जल्द मिलेगी राहत’
1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में होने वाली समापन रैली में सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित करेंगे। उनके साथ झारखंड में कांग्रेस कोटे के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन के कामकाज से बिहार के लोग भी प्रभावित हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी लोकप्रियता और मांग बढ़ रही है, जिससे इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश
1 सितंबर को पटना में होगा समापन
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में यह वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और अब तक मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया जैसे कई जिलों से गुजर चुकी है। 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली के साथ यह यात्रा समाप्त होगी। इस समापन समारोह में सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की मौजूदगी से यात्रा को और बल मिलेगा, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी एकता को मजबूत करना है।
