Jharkhand

Jharkhand के CM हेमंत सोरेन ने ‘कैप्टन कूल’ धोनी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand के CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर धोनी के लिए एक भावपूर्ण संदेश साझा किया।

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को उनके 44वें जन्मदिन पर विशेष अंदाज में शुभकामनाएं दीं। रांची में जन्मे धोनी के इस खास दिन पर देश-विदेश से लाखों प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी। उनके गृहनगर रांची में फैंस उनके फार्महाउस पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में जुटे रहे।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: दिल्ली से पिता की सेवा के साथ सरकारी काम निपटा रहे CM हेमंत सोरेन

सीएम का माही के लिए खास संदेश

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर धोनी के लिए एक भावपूर्ण संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘झारखण्ड के लाल कैप्टन कूल माही को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।’ सीएम का यह संदेश धोनी के प्रति उनके सम्मान और झारखंड की जनता की भावनाओं को दर्शाता है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: निकाय चुनाव की प्रक्रिया तेज, पिछड़ा वर्ग आयोग की नियुक्ति का प्रस्ताव सीएम को भेजा