MP News

MP News: CM मोहन यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने विजयादशमी के पावन अवसर पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में शस्त्र पूजन किया। यह आयोजन अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया गया, जो दशहरा (Dussehra) पर्व की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को रेखांकित करता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परंपरागत रूप से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ेंः MP News: एमपी में अब सीधे सीएम से कर सकते हैं शिकायत, इस हेल्पलाइन नंबर से मिलेगा समाधान

विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। समत्व भवन में आयोजित इस पूजन समारोह में शस्त्रों को फूल-मालाओं से सजाया गया और विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने समाज में एकजुटता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने एक क्लिक में ट्रांसफर किए 489 करोड़ रुपये, 8.45 लाख स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ

प्रदेशवासियों को दी बधाई

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने विजयादशमी के महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ऐसा कहा जाता है कि 17 लाख साल पहले भगवान श्री राम ने आज ही के दिन रावण पर विजय प्राप्त की थी और लोगों ने उत्सव मनाया था, उन्होंने कहा आज ही के दिन से जुड़ी एक मान्यता और है वो ये कि माँ जगदम्बा ने महिषासुर का वध किया था और दशहरे की शुरुआत की थी। आइए हम सब असत्य पर सत्य की विजय एक इस महापर्व पर ना सिर्फ विजय मनाएं बल्कि संकल्प लें कि सबके जीवन में हमारे हाथ से मंगल ही मंगल हो, मेरी तरफ से पूरे प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं।