Jharkhand

Jharkhand: दिल्ली से पिता की सेवा के साथ सरकारी काम निपटा रहे CM हेमंत सोरेन

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) इन दिनों दिल्ली में हैं, जहां वे अपने पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन (Shibu Soren) की सेवा में लगे हुए हैं। शिबू सोरेन की तबीयत रूटीन चेकअप के दौरान अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया है।

Pic Social Media

आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) 24 जून को दिल्ली पहुंचे थे और तब से वहीं ठहरे हुए हैं। वे न केवल पिता की देखभाल कर रहे हैं, बल्कि उनकी चिकित्सा से जुड़ी जानकारियों और विकल्पों पर डॉक्टरों से नियमित चर्चा भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

दिल्ली से ही चला रहे शासन की कमान

लेकिन दिल्ली में रहने के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपने प्रशासनिक दायित्वों से दूरी नहीं बनाई है। राज्य सरकार की अति आवश्यक संचिकाएं और निर्णय संबंधी दस्तावेज दिल्ली में मुख्यमंत्री तक पहुंचाए जा रहे हैं। वे वहीं से फाइलों को स्वीकृति दे रहे हैं और प्रदेश की शासन व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली में रहते हुए भी पूरे झारखंड पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में प्रशासनिक कार्य बाधित न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियर्स के लिए चौंकाने वाली खबर

कल्पना सोरेन भी निभा रहीं साथ

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन भी इस समय दिल्ली में ही हैं और वे अपने पति के साथ मिलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सेवा में पूरी तरह समर्पित हैं। दोनों मिलकर अस्पताल में गुरुजी की हर जरूरत और चिकित्सा देखभाल को सुनिश्चित कर रहे हैं।