अकाली-कांग्रेस ने देश को जमकर लूटा: CM मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

CM Bhagwant Maan News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि अकाली-कांग्रेस (Akali-Congress) ने देश को जमकर लूटा है। पंजाब के सीएम मान ने लोकसभा चुनाव 2024 के रोड शो (Road Show) में कहा कि आप पंजाब में ‘आप’ पार्टी (AAP Party) की सरकार बना चुके हैं। तुरंत केंद्र का सत्ता दीजिए, फिर देखिए, विकास कार्यों की झड़ी लगाकर राज्य की तस्वीर बदल देंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः CM मान का केंद्र पर हमला..बोले 400 पार का नारा सिर्फ़ एक जुमला

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

सीएम मान ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) द्वारा लिखा गया संविधान खतरे में है। तानाशाही सरकार देश के संविधान को बदलना चाहती है। आज हमें उनसे देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की जरूरत है। नहीं तो ये देश को किस ओर ले जाएंगे बर्बाद हो जाओगे।

ये भी पढ़ेः CM मान का बड़ा हमला बोले केजरीवाल जी की बीमारी का बनाया जा रहा मजाक

अकाली-कांग्रेस ने पंजाब को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ीः सीएम मान

लोकसभा क्षेत्र फरीदकोट से पार्टी प्रत्याशी करमजीत अनमोल (Karamjeet Anmol) ने बाघापुराना में जनसभा को संबोधित किया। लोगों का जोश और जुनून बता रहा है कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीतेंगे। हमें राजनीति में आने की कोई जरूरत नहीं थी। लेकिन पुराने लोगों ने हमें राजनीति में आने के लिए मजबूर कर दिया। इन अकाली-कांग्रेस ने पंजाब को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।