Garima Bhardwaj: माखनलाल यूनिवर्सिटी की छात्रा गरिमा की ऊंची उड़ान, बतौर एंकर सोनी नेटवर्क से जुड़ीं

TV
Spread the love

Garima Bhardwaj: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (नोएडा कैंपस) के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। संस्थान के M.Sc. (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) विभाग की पूर्व छात्रा (बैच 2018-20) गरिमा भारद्वाज ने मीडिया जगत में एक नया मुकाम हासिल किया है। गरिमा प्रतिष्ठित खेल चैनल सोनी नेटवर्क (Sony Network) के साथ बतौर स्पोर्ट्स एंकर जुड़ चुकी हैं।

वर्तमान में गरिमा इंग्लैंड में चल रही ‘भारत बनाम इंग्लैंड’ क्रिकेट सीरीज के लाइव कवरेज के लिए मैदान पर मौजूद हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े क्रिकेट दौरे पर एंकरिंग की कमान संभालना उनके करियर के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

सफर की शुरुआत: सोनी नेटवर्क से पहले गरिमा ने ‘इंडिया न्यूज़’ से इंटर्नशिप की और इसके बाद लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘द लल्लनटॉप’ (The Lallantop) में बतौर एंकर अपनी खास पहचान बनाई।

यह कामयाबी पूरे विश्वविद्यालय और विशेष रूप से M.Sc. EM विभाग के लिए बेहद गर्व का क्षण है। छात्रों को लगातार प्रेरित करने वाले पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. सूर्यप्रकाश जी को भी इस सफलता पर बधाई, जिनके मार्गदर्शन में विभाग के छात्र लगातार नई ऊंचाइयाँ छू रहे हैं। विश्वविद्यालय के सभी जूनियर्स, सीनियर्स और सहपाठियों की तरफ से गरिमा को उनके इस नए और शानदार सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएँ!