Greater Noida West

Greater Noida West: एलिवेटेड रोड को लेकर शाहबेरी के हज़ारों लोगों को राहत

Trending गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

शाहबेरी मार्ग पर जल्द ही 16 मीटर चौड़ा एलिवेटेड रोड बनेगा

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद को जोड़ने वाले शाहबेरी मार्ग (Shahberi Road) पर जल्द ही 16 मीटर चौड़ा एलिवेटेड रोड (Elevated Road) बनेगा, जो क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव को कम करेगा और लोगों को जाम से निजात दिलाएगा। यह एलिवेटेड रोड इटेड़ा गोलचक्कर (Iteda Roundabout) से शुरू होकर क्रॉसिंग रिपब्लिक (Crossing Republic) तक बनेगा। इस परियोजना के तहत मकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Petrol Pump पर नहीं मानी बात तो लाइसेंस होगा कैंसल!

Pic Social Media

CRRI द्वारा तैयार की जाएगी फिजिबिलिटी रिपोर्ट

एलिवेटेड रोड (Elevated Road) के निर्माण की योजना ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) द्वारा भविष्य के यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। शाहबेरी मार्ग पर यह रोड इटेड़ा गोलचक्कर से लगभग 100 मीटर दूरी पर शुरू होगा और क्रॉसिंग रिपब्लिक तक जाएगा। इस रोड के निर्माण से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के बीच यात्रा सुगम होगी।

सीआरआरआई अगले एक सप्ताह में विस्तृत फिजिबिलिटी रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंपेगा। इस रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी, जिसमें यदि कोई सुधार या संशोधन की आवश्यकता हुई, तो उसे किया जाएगा।

शाहबेरी मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में लगभग 150 सोसायटी और 100 से अधिक गांव हैं, और नोएडा के कई आवासीय सेक्टर भी समीप हैं। शाहबेरी मार्ग से रोजाना लगभग 15 हजार वाहन गुजरते हैं, और यहां के फर्नीचर मार्केट की वजह से भी यातायात दबाव बना रहता है।

सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण यहां आमतौर पर जाम (Jam) की स्थिति बनी रहती है। विशेष रूप से सुबह और शाम के समय जाम और भी अधिक बढ़ जाता है, और डेढ़ किलोमीटर के रास्ते को पार करने में आधे घंटे से 40 मिनट तक का समय लग जाता है।

एलिवेटेड रोड से जाम की समस्या का समाधान

इस समस्या का समाधान करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने एलिवेटेड रोड का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। सीआरआरआई के अधिकारियों ने हाल ही में परियोजना स्थल का निरीक्षण किया था और 3500 मीटर लंबे और 14 से 16 मीटर चौड़े एलिवेटेड रोड के लिए दो डिजाइन प्रस्तावित किए थे। प्राधिकरण का मानना है कि भविष्य में यातायात दबाव और बढ़ेगा, इसलिये एलिवेटेड रोड की चौड़ाई 16 मीटर ही रखी जाएगी।

ये भी पढ़ेः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी से चौंकाने वाली खबर

मकानों और दुकानों को नहीं होगा नुकसान

इस परियोजना के अंतर्गत शाहबेरी मार्ग (Shahberi Road) पर बने घरों और दुकानों को कोई नुकसान नहीं होगा, और इससे लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।