Greater Noida West

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी से चौंकाने वाली खबर

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

मेंटेनेंस फंड के रूप में निवासियों से वसूले 10 करोड़

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी (Mahagun Maywoods Society) से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि महागुन मायवुड्स सोसाइटी में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सोसाइटी (Society) के निवासियों ने रजिस्ट्री, लिफ्ट, पार्किंग, क्लब जैसी कई समस्याओं को उठाया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान करने में असफल रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एडमिशन के नाम पर 40 स्टूडेंट्स से 13 लाख की ठगी

मेंटेनेंस फंड के रूप में निवासियों से वसूले 10 करोड़

निवासियों ने आरोप लगाया कि 10 करोड़ रुपये का मेंटेनेंस फंड (Maintenance Fund) उनसे वसूला गया, लेकिन इस फंड को सर्विस एजेंसी (Service Agency) को नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा, सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भरने के कारण इमारत की संरचना कमजोर हो रही है। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने से निवासियों को पार्किंग के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की व्यवस्था न होने के कारण गंदे पानी को खुले में फेंका जा रहा है।

1200 से अधिक फ्लैट की नहीं हुई रजिस्ट्री

सोसाइटी में 1200 से अधिक फ्लैट की रजिस्ट्री (Registry) अभी तक नहीं हुई है। वहीं, सोसाइटी के कॉमन एरिया में जरूरी सुविधाओं का अभाव है, जैसे कि पार्क और बच्चों के खेलने के लिए जगह नहीं है। इसके अलावा, महीनों से सुरक्षा और सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं, जिससे सोसाइटी में स्वच्छता और सुरक्षा की समस्याएं बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ेः Greater Noida से फरीदाबाद..बस 1 महीने बाद मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी

निवासियों का कहना है कि अगर इन मुद्दों का समाधान जल्दी नहीं किया गया तो वे आगे भी अपनी आवाज उठाते रहेंगे।