Prayagraj Mahakumbh जाने वाले पहले यह खबर पढ़ लें
Prayagraj Mahakumbh 2025: अगर आप भी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में अपने वाहन से जाने का सोच रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि संगम नोज (Sangam Nose) पर हुई भगदड़ और दुखद मौतों के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कुंभमेला में पांच बड़े बदलाव लागू किए हैं। अब पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन (No-Vehicle Zone) घोषित कर दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही महाकुंभ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कई निर्देश जारी किए।
ये भी पढ़ेंः Mahakumbh 2025: वो कौन सी अफवाह थी जिसने महाकुंभ में 17 से ज़्यादा लोगों की जान ले ली!

मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ मेला की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के दो और सीनियर अधिकारियों को प्रयागराज में तैनात कर दिया है। साल 2019 के कुंभ मेला के दौरान मंडलायुक्त रहे आशीष गोयल (Ashish Goyal) और एडीए के वीसी रहे भानु गोस्वामी को शहर में तैनात कर दिया गया है। इनके अलावा विशेष सचिव स्तर के पांच अन्य अधिकारियों को भी प्रयागराज भेजा जा रहा है। वे सभी इंतजामों की निगरानी रखेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बसंत पंचमी और आगे के स्नान की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए तात्कालिक इंतजाम किए गए हैं। शहर या प्रयागराज रूट पर किसी प्रकार के ट्रैफिक बाधा न बनने देने का आदेश दिया है। सभी जिलों को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। प्रयागराज में इन सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही एसपी स्तर के अधिकारियों को भी तैनात करने की तैयारी की गई है।
महाकुंभ स्नान को लेकर किए गए प्रमुख बदलाव
मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन
आपको बता दें कि अब प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
VVIP पास हुए रद्द
महाकुंभ में अब किसी भी विशेष पास के जरिए मेला क्षेत्र में वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
रास्ते किए गए वन-वे
महाकुंभ मेला में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए एक तरफा मार्ग व्यवस्था लागू की गई है।
वाहनों की एंट्री पर रोक
प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाले वाहनों को जिले की सीमा पर रोका जा रहा है। उन्हें एक अंतराल के बाद आगे जाने के लिए छोड़ा जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Flash Therapy: क्या है फ़्लैश थेरेपी जिससे सालों नहीं सेकंड्स में ठीक होगा कैंसर
4 फरवरी तक सख्त प्रतिबंध
प्रयागराज शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यह प्रतिबंध 4 फरवरी तक लागू रहेगी।
प्रशासन ने क्या कहा
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुए बदलावों को लेकर प्रशासन ने अपना बयान जारी किया है। महाकुंभ प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य कुंभ क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने में सहयोग करें।
