Walk-in interviews for several positions at Dainik Jagran Digital will be held on this day

Jagran New Media: जागरण न्यू मीडिया में 9 जुलाई को इन पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू

TV जॉब्स
Spread the love

Jagran New Media:  डिजिटल मीडिया क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जागरण न्यू मीडिया ने अपनी संपादकीय और डिजिटल टीम को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए 9 जुलाई 2026 को नोएडा में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक WTT, टावर-बी, 20वीं मंजिल, सेक्टर-16, नोएडा में होगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर अपने बायोडाटा (CV) की हार्ड कॉपी के साथ पहुंच सकते हैं।

भर्ती के तहत वीडियो प्रोड्यूसर (न्यूज़ एंड इंफो) पद के लिए 3 से 6 वर्ष के अनुभवी उम्मीदवारों की तलाश है। यह नियुक्ति एक वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी। उम्मीदवार के पास स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और मजबूत न्यूज़ सेंस होना चाहिए।

कैंपेन मैनेजर पद के लिए 4 से 6 वर्ष का अनुभव जरूरी है। विज्ञापन उद्योग में कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी। साथ ही GA4, Google Ads, CMS टूल्स, Excel, YouTube Creator Studio और Appsflyer की जानकारी अनिवार्य है।

संपादकीय टीम में चीफ सब एडिटर (हाइपरलोकल–हिंदी) पद के लिए 5 से 8 वर्ष और सब एडिटर (रीयल टाइम/हाइपरलोकल–हिंदी) पद के लिए 1 से 3 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।

सब एडिटर और चीफ सब एडिटर के पदों के लिए उम्मीदवारों को मंगल फॉन्ट में हिंदी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। पत्रकारिता में स्नातक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

जागरण न्यू मीडिया ने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे इंटरव्यू में अपने CV की प्रिंट कॉपी लेकर आएं। इसके अलावा, विज्ञापन में दिए गए QR कोड को स्कैन कर वॉक-इन इंटरव्यू के लिए पहले से पंजीकरण भी किया जा सकता है।