Petrol Pump पर इन नियमों का करना होगा पालन, नहीं तो लाइसेंस होगा कैंसिल
Petrol Pump: अगर आप भी वाहन चालते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि आपकी जरा सी लापरवाही के कारण आपका लाइसेंस कैंसिल हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) लापरवाह वाहन चालक और लगातार कार्रवाई के दायरे में आने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस को कैंसिल करने के दिशा में काम कर रही है। काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वाले, ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) का पालन न करने वाले लोगों को लेकर यातायात और परिवहन विभाग के अधिकारी सख्त रुख अपना लिए हैं। वहीं, ऐसे लोगों का विभाग की तरफ से भी डाटा एकत्रित कराया जा रहा है। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान तक जा रही है। हर साल जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी से लेकर कर्मचारियों के उड़े होश!

हादसों में मरने वालों के ग्राफ को नीचे लाया जाए
ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के साथ ही शासन प्रशासन का भी ग्राफ को नीचे लाने पर जोर हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का प्रयास है कि सड़क हादसों में मरने वाले लोगों के ग्राफ को नीचे लाया जाए। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सख्ती भी बरती जा रही है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
लोगों को किया जा रहा है जागरुक
गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले में भी ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की तरफ से भी एक वीडियो मैसेज जारी किया जा चुका है। जिले के चौराहों पर वीडियो मैसेज का लगातार प्रदर्शन भी हो रहा है। पब्लिक एनाउंस सिस्टम पर ऑडियो के माध्यम से मैसेज देकर जागरूक किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Elevated Road: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एलिवेटेड रोड के लिए तोड़े जाएंगे 1000 मकान
जागरूकता बोर्ड भी लगवाए जा रहे
डीसीपी ट्रैफिक लाखन सिंह यादव ने जानकारी दी कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले के मुख्य चौराहों पर नए जागरूकता बोर्ड भी लगवाए गए हैं। फिर भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा। जो ट्रैफिक नियमों को लेकर लगातार लापरवाह बने हुए हैं। उनका आरटीओ से पत्राचार कर लाइसेंस कैंसिल करवाया जाएगा।
बिना हेलमेट नहीं मिलेगा तेल
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट और ट्रैफिक पुलिस की तरफ से 26 जनवरी से नया नियम भी लागू कर दिया गया है। पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पहनकर आने वाले चालक और अन्य सवारी के पास हेलमेट नहीं होने पर तेल नहीं देने जैसी सख्ती बरती जा रही है। पेट्रोल पंप पर बात न मानने वाले लोगों का लाइसेंस भी कैंसिल किया जा सकता है। जिससे वाहन चलाने के दौरान लोग हेलमेट पहनने के आदी हों। यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सकें। यातायात पुलिस की ओर से भी इसकी निगरानी कराई जा रही है।
