Delhi की जनता को जहरीली हवा से राहत दिलाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने कमान खुद संभाल ली है।
Delhi News: दिल्ली की जनता को जहरीली हवा (Toxic Air) से राहत दिलाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कमान खुद संभाल ली है। पॉल्यूशन (Pollution) पर लगाम कसने के लिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से नेतृत्व करते हुए एक हाई-पावर समिति का गठन किया है, जिसमें कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ और वैज्ञानिक शामिल हैं। यह समिति पॉल्यूशन के हर स्तर पर कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। पढ़िए पूरी खबर…
सीएम का सख्त निर्देश – हर उल्लंघन पर तुरंत जुर्माना
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने सभी विभागों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि पॉल्यूशन संबंधी किसी भी नियम का उल्लंघन हो – चाहे वह कोई व्यक्ति करे, निजी संस्था या सरकारी विभाग – तुरंत भारी जुर्माना लगाया जाए। इस कदम से दिल्ली में नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब सीधा शिकंजा कसा जाएगा।

AQI अब भी ‘बहुत खराब’, लेकिन सुधार की उम्मीद
बता दें कि बुधवार को भी दिल्ली का औसत AQI 333 (बहुत खराब) रहा। नेहरू नगर में सबसे खराब 388 जबकि मंदिर मार्ग पर 236 दर्ज किया गया। लेकिन, सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नई समिति और सख्त नियमों के लागू होने से आने वाले दिनों में तेजी से सुधार की उम्मीद जगी है।
पॉल्यूशन फैलाने वाले उद्योगों पर कड़ा शिकंजा
केंद्र सरकार ने भी सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के प्रयासों को मजबूती दी है। दिल्ली-एनसीआर के 2,254 बड़े पॉल्यूशन फैलाने वाले उद्योगों को 31 दिसंबर तक रियल-टाइम उत्सर्जन मॉनिटरिंग सिस्टम (OCEMS) और पॉल्यूशन नियंत्रण उपकरण लगाने के अंतिम निर्देश दिए गए हैं। सीपीसीबी चेयरमैन वीर विक्रम यादव ने साफ चेतावनी दी है कि समय सीमा का पालन न करने वाले उद्योगों को बंद तक किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः Delhi: MCD उपचुनाव में CM रेखा के वार्ड में BJP ने रचा इतिहास, जानिए 12 सीटों में कौन जीता कौन हारा?
2026 तक नई पॉल्यूशन नियंत्रण योजना को अंतिम रूप
केंद्र ने दिल्ली-एनसीआर राज्यों को एक महीने में 2026 के लिए नई वायु पॉल्यूशन नियंत्रण कार्ययोजना को अंतिम रूप देने को कहा है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) इस प्रक्रिया में दिल्ली का नेतृत्व करते हुए सबसे सख्त और प्रभावी योजना तैयार करने पर जोर दे रही हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कोर्ट भी सक्रिय, सुप्रीम कोर्ट पर नजर
दिल्ली हाई कोर्ट ने पॉल्यूशन से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट पहले से ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर सतत निगरानी और कई महत्वपूर्ण आदेश जारी कर चुका है।
ये भी पढ़ेंः Delhi में शुरू होंगी 100 अटल कैंटीन, CM रेखा गुप्ता की पहल से मिलेगा 5 रुपये में भरपेट भोजन
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) का यह आक्रामक और समन्वित रुख साफ दर्शाता है कि दिल्ली की हवा को साफ करने के लिए अब कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को जल्द ही साफ हवा में सांस लेने का मौका मिलने की पूरी उम्मीद है।
