Delhi Metro

Delhi Metro: मेट्रो में सफ़र करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi Metro: 75 पुरानी मेट्रो ट्रेनों में अब यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने जा रही हैं।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि रेड लाइन (Red Line) (रिठाला-शहीद स्थल न्यू बस अड्डा गाजियाबाद) और ब्लू लाइन (Blue Line) (द्वारका सेक्टर 21-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) पर चल रही 75 पुरानी मेट्रो ट्रेनों में अब यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने जा रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) इन ट्रेनों में पुराने पीआईडीएस (यात्री सूचना डिस्प्ले सिस्टम) को हटाकर अत्याधुनिक एलसीडी आधारित डिस्प्ले सिस्टम लगाने जा रहा है। इस योजना के तहत 75 पुरानी ट्रेनों को 2027 तक पूरी तरह अपग्रेड कर दिया जाएगा।

Pic Social Media

आपको बता दें कि नई एलसीडी डिस्प्ले सिस्टम (New LCD Display System) के माध्यम से यात्रियों को अगले स्टेशन, ट्रेन के आगमन का समय, दरवाजा किस ओर खुलेगा, जैसी जानकारियां ऑडियो और वीडियो के माध्यम से मिलेंगी। इसके साथ ही मेट्रो संचालन से जुड़ी अन्य आवश्यक सूचनाएं भी दी जाएंगी। इससे यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक और जागरूकता से भरपूर हो सकेगा।

ये भी पढ़ेंः Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी का बड़ा मिडिल क्लास को गिफ्ट, पुराने कपड़े लाएं और नए ले जाएं

अब तक 30 ट्रेनों में हुआ बदलाव

DMRC के मुताबिक, पहले मेट्रो ट्रेनों के गेट के ऊपर रूट मैप और एलईडी स्क्रीन लगे होते थे, जिनसे सीमित जानकारी ही मिलती थी। अब उनकी जगह एलसीडी आधारित स्क्रीन लगाई जा रही हैं। फिलहाल 30 मेट्रो ट्रेनों में यह नया सिस्टम इंस्टॉल किया जा चुका है, जबकि बाकी 45 ट्रेनों में यह काम वर्ष 2027 तक पूरा हो जाएगा।

स्टेशन पर भी होगी स्मार्ट सूचना व्यवस्था

केवल ट्रेनों ही नहीं, बल्कि स्टेशनों पर लगे पुराने पीआईडीएस (PIDS) को भी अपग्रेड किया जा रहा है। पूरे एनसीआर में 289 मेट्रो स्टेशन हैं, जहां कुल 1462 पीआईडीएस लगे हुए हैं। इनमें से कई को अपग्रेड कर दिया गया है और बाकी पर काम जारी है।

ये भी पढ़ेंः Weather Alert: दिल्ली-NCR वालों अगले 1 हफ्ते तक सावधान रहिएगा!

वायलेट और येलो लाइन पर हो चुका है काम

हाल ही में वायलेट लाइन (Violet Line) के कश्मीरी गेट से जनपथ के बीच 7 स्टेशनों पर लगे 44 पीआईडीएस को अपग्रेड किया गया है। वहीं येलो लाइन पर जीटीबी नगर से कुतुब मीनार के बीच 18 स्टेशनों के प्लेटफार्म पर लगे 72 पीआईडीएस और कानकोर्स पर लगे 38 पीआईडीएस को भी उन्नत किया जा रहा है।