Mukesh Ambani: रिलायंस रिटेल की ‘फैशन फैक्ट्री’ मिडिल क्लास के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है।
Mukesh Ambani: रिलायंस रिटेल की ओर से मिडिल क्लास ग्राहकों (Middle Class Customers) के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुकेश अंबानी की कंपनी ने ‘फैशन फैक्ट्री एक्सचेंज फेस्टिवल’ (Fashion Factory Exchange Festival) शुरू किया है, जिसमें आप अपने पुराने या अनब्रांडेड कपड़ों को एक्सचेंज (Exchange) करके ब्रांडेड कपड़े किफायती दामों पर खरीद सकते हैं। यह फेस्टिवल सावन (Festival Sawan) और आगामी तीज-त्योहारों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है, ताकि लोग बजट में त्योहारी खरीदारी कर सकें।

कब तक और कहां मिलेगा ऑफर?
यह खास ऑफर 20 जुलाई तक देशभर के सभी ‘फैशन फैक्ट्री’ (Fashion Factory) स्टोर्स पर उपलब्ध है। फैशन फैक्ट्री पहले से ही बड़े ब्रांड्स पर भारी छूट के लिए मशहूर है, और अब इस एक्सचेंज फेस्टिवल के जरिए ग्राहकों को पुराने कपड़ों के बदले नए ब्रांडेड कपड़े सस्ते में मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Flight: अब आपको एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं, घर के पास से मिलेगी फ्लाइट!
कौन से कपड़े ला सकते हैं एक्सचेंज में?
आप अपने पुराने डेनिम, शर्ट, टी-शर्ट या बच्चों के कपड़े फैशन फैक्ट्री (Fashion Factory) स्टोर पर ला सकते हैं। इसके बदले आपको एक्सचेंज कूपन मिलेंगे, जिनकी वैल्यू इस प्रकार है-
डेनिम: 400 रुपये तक का कूपन
शर्ट: 250 रुपये तक का कूपन
टी-शर्ट: 150 रुपये तक का कूपन
बच्चों के कपड़े: 100 रुपये तक का कूपन
इन कूपनों का इस्तेमाल आप नए ब्रांडेड कपड़े या रोजमर्रा की जरूरी चीजें खरीदने में कर सकते हैं।
किन ब्रांड्स पर मिलेगी छूट?
इस फेस्टिवल में ली (Lee), ली कूपर (Lee Cooper), जॉन प्लेयर्स (John Players), रेमंड (Raymond), पार्क एवेन्यू (Park Avenue), कैनो (Cano), पीटर इंग्लैंड (Peter England), एलन सोली (Allen Solly), वैन ह्यूसेन (Van Heusen), और लुइस फिलिप (Louis Philippe) जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के कपड़े शामिल हैं। साथ ही, नई खरीदारी पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है, जो इस ऑफर को और आकर्षक बनाता है।
ये भी पढ़ेंः ChatGPT: कर्ज में डूबी मां ने AI से मांगी मदद, 30 दिन में उतर गया 10 लाख का कर्ज
क्यों है यह ऑफर खास?
- पुराने कपड़ों से छुटकारा और नए ब्रांडेड कपड़े सस्ते में
- त्योहारों के लिए बजट में स्टाइलिश शॉपिंग
- पर्यावरण के लिए री-यूज का बेहतर विकल्प
अगर आप भी अपने पुराने कपड़ों के बदले स्टाइलिश और ब्रांडेड कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो 20 जुलाई से पहले अपने नजदीकी फैशन फैक्ट्री स्टोर पहुंचें।
