Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है।
Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मानसून (Monsoon) ने रफ्तार पकड़ ली है। बता दें कि सोमवार सुबह से ही कई इलाकों में बारिश (Rain) हो रही है, जिससे उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। लेकिन, मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले एक हफ्ते के लिए आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे सतर्कता बरतने की जरूरत है।

आज फिर आ सकता है आंधी-तूफान, जारी हुआ येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 8 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: अगले 5 दिन उत्तराखंड के लिए भारी! IMD का अलर्ट जारी
सोमवार को सुबह करीब 10 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। लेकिन इसके बाद अचानक तेज धूप निकल आई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम में अचानक हो रहे इस बदलाव ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया।
आईएमडी ने 9 से 13 जुलाई तक दी बारिश चेतावनी
IMD ने चेतावनी दी है कि 9 से 13 जुलाई तक दिल्ली-NCR में गरज के साथ तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री और अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।
हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान, मिलेगी उमस से राहत
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद कुछ दिन बहुत हल्की या छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश से न सिर्फ तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि लोगों को उमस भरे मौसम से भी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Noida Airport: बेंगलुरु को टक्कर देगा नोएडा एयरपोर्ट, ये होगी खासियत
पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद रहेगी बारिश
लगातार हो रही बारिश से न केवल लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि यह पर्यावरण और वायु गुणवत्ता के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पॉल्यूशन वाले इलाकों में मानसूनी बारिश वायुमंडल को शुद्ध करने का काम करती है।
