Air India दे रही है फ्लाइट टिकट बुक करने पर बंपर छूट
Air India: अगर आप भी कही घूमने का प्लान बना रहे हैं और फ्लाइट की टिकट चाहिए तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको बता दें कि हवाई सफर (Air Travel) को पसंद करने वाले लोगों के लिए एयर इंडिया ने बंपर ऑफर दे दिया है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने अपने पहले ऐप फेस्ट (Air India App Fest) ऑफर की घोषणा कर दी है। इस ऑफर में यात्रियों को एयर इंडिया के आधिकारिक मोबाइल ऐप (iOS और Android) के माध्यम से फ्लाइट बुकिंग पर छूट और लाभ मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vande Bharat: वंदे भारत-तेजस में ये लोग फ्री में कर सकेंगे सफ़र

आपको बता दें कि एयर इंडिया ऐप (Air India App) फेस्ट 15 जनवरी 2025 को रात 12:01 बजे से शुरू हो गया है, जो 21 जनवरी 2025 को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगा। इस फेस्ट में यात्रा की तारीखों पर कोई रेस्ट्रिक्शन नहीं है। एयर इंडिया ऐप फेस्ट के दौरान यात्री कई बेनिफिट्स को मिलाकर किराए पर 20 फीसदी तक की छूट ले सकते हैं।
प्रोमो कोड पर 10% तक की छूट
यात्री एअर इंडिया मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुकिंग करते समय प्रोमो कोड APPFEST का प्रयोग करके ऑल-इनक्लूसिव किराए पर 10 फीसदी तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
नहीं है कन्वीनियंस फीस
एअर इंडिया ने ऐप फेस्ट के दौरान मोबाइल ऐप बुकिंग पर कन्वीनियंस फीस पर पूरी छूट दे दी है। यात्री डोमेस्टिक बुकिंग पर 399 रुपये का कन्वीनियंस फीस बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Donald Trump: डॉनल्ड ट्रंप सड़क पर बेच रहे हैं खीर!..देखिए वीडियो
सेविंग्स और पेमेंट ऑफर भी जान लीजिए
एअर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए कई पेमेंट ऑफर्स के साथ दूसरी छूट भी उपलब्ध कराई हैं। हर बैंक ऑफर की विशेष वैलिडिटी होती है। यह एयर इंडिया मोबाइल ऐप के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। यात्री ऐप फेस्ट कोड का प्रयोग करके छूट प्राप्त कर सकते हैं या नीचे दिए गए किसी भी पेमेंट ऑफर का लाभ ले सकते हैं। पेमेंट ऑफर एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, फेडरल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड के साथ उपलब्ध है।
