Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए अच्छी खबर है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए अच्छी खबर है। यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था (Power System) को सुदृढ़ करते हुए सेक्टर 28 और सेक्टर 32 में दो नए बिजलीघरों का निर्माण पूरा कर लिया है। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बने इन बिजलीघरों (Powerhouses) से फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क और डेटा सेंटर समेत जेवर और रबूपुरा के गांवों को भी 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। पढ़िए पूरी खबर…

औद्योगिक विकास और ग्रामीण सुविधा दोनों पर फोकस
आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने यह कदम क्षेत्र में हो रहे तीव्र औद्योगिक विकास और ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया है। जेवर और रबूपुरा के आसपास के सभी सेक्टरों में बिजली, पानी और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराकर औद्योगिक निवेश को गति दी जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इस पार्क में खेलने गया 6 साल का मासूम, फिर हुआ दर्दनाक हादसा
सेक्टर 28 का बिजलीघर UPPCL को सौंपा
सेक्टर 28 में 20 एमवीए क्षमता का 33/11 केवी का बिजलीघर बनकर तैयार हो गया है, जिसे सोमवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) को सौंप दिया गया। इसका उद्घाटन जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने स्विच ऑन कर किया। इस बिजलीघर से फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, डेटा सेंटर और आसपास की औद्योगिक इकाइयों को 24 घंटे बिजली मिल सकेगी।
सेक्टर 32 से एयरपोर्ट और औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा लाभ
वहीं, सेक्टर 32 में 10 करोड़ की लागत से बना दूसरा बिजलीघर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के पास के औद्योगिक क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों को बिजली आपूर्ति देगा। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को और रफ्तार मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ला रेजिडेंशिया के निवासियों का बिल्डर के खिलाफ़ हल्लाबोल
ग्रामीण इलाकों को भी जोड़ा गया
ग्राम तिरथली, नगला हुकम सिंह, नगला भटोना, नगला हांडा, नगला जहानू, तिरथली खेड़ा और कुरैव सेक्टर की बिजली समस्या को देखते हुए, सोमवार को सेक्टर 28 के बिजलीघर से इन गांवों को जोड़ा गया। अब इन इलाकों में भी 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है।
