Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी का मैनिफेस्टो जारी कर दिया है।
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग (Voting) में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। 5 फरवरी को दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) के लिए वोटिंग होगी, और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही, आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को पार्टी का मैनिफेस्टो (Manifesto) यानी चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Delhi Election: अगले 5 साल में दिल्ली की सारी परेशानी दूर कर दूंगा-केजरीवाल
केजरीवाल ने 15 गारंटियों का किया ऐलान
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की ओर से 15 गारंटियों का ऐलान किया।
- रोजगार की गारंटी – युवाओं को रोजगार मिलने के लिए ठोस योजनाएं बनाई जाएंगी।
- महिला सम्मान योजना – हर महिला को 2100 रुपये उनके बैंक अकाउंट में मिलेंगे।
- संजीवनी योजना – 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी।
- पानी के बिल माफ – भेजे गए पानी के बिलों का भुगतान नहीं करना होगा।
- 24 घंटे साफ पानी – हर घर में 24 घंटे साफ पानी मिलेगा।
- यमुना सफाई – यमुना नदी को साफ करने के लिए फंड और पूरी योजना तैयार है।
- दिल्ली की सड़कों का उन्नयन – सड़कों को यूरोपीय स्तर का बनाया जाएगा।
- डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना – दलित बच्चों को विदेशों में शिक्षा के लिए दिल्ली सरकार पूरा खर्च उठाएगी।
- कॉलेज छात्रों को फ्री बस सेवा – दिल्ली मेट्रो में 50% छूट और फ्री बस सेवा मिलेगी।
- पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सम्मान – हर महीने 18,000 रुपये दिए जाएंगे।
- किराएदारों को फ्री बिजली और पानी – किराएदारों को भी बिजली और पानी की फ्री सुविधा मिलेगी।
- सीवर सफाई – जहां भी सीवर ब्लॉक होंगे, उन्हें 15 दिन में साफ किया जाएगा, और पुराने सीवर को साल-डेढ़ साल में बदल दिया जाएगा।
- नए राशन कार्ड – दिल्ली में नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
- ऑटो-टैक्सी-ई-रिक्शा वालों के लिए सहायता – ऑटो-टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों की बेटियों की शादी के लिए 1 लाख रुपये दिए जाएंगे, बच्चों को फ्री कोचिंग और इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा।
- RWA को सिक्योरिटी गार्ड के लिए पैसे – RWA को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए फंड उपलब्ध कराए जाएंगे।
ये भी पढ़ेः Delhi Elections: दिल्ली फतह के लिए अरविंद केजरीवाल का ‘मास्टर स्ट्रोक’
पुरानी योजनाएं जारी रहेंगी
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार द्वारा पहले से जारी फ्री बिजली, फ्री पानी, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए बस यात्रा जारी रहेंगी, मोहल्ला क्लिनिक का विस्तार किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अगर लोगों ने चुनाव में वोटिंग के दौरान गलत वोट का बटन दबा दिया तो उनके ऊपर 25 हजार रुपये तक का अतिरिक्त बोझ आ जाएगा।
