Amritsar

Amritsar में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले को दी जाएगी कठोर सजा: CM Mann

पंजाब
Spread the love

Amritsar News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले को कठोर सजा दी जाएगी।
ये भी पढ़ेः Punjab: CM Mann ने पुलिस कर्मचारियों को सीएम रक्षक पदक और मुख्यमंत्री मेडल से किया सम्मानित

इसे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसने भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान करने वाले हर व्यक्ति की मानसिकता को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह की घिनौनी हरकतें करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ उदाहरणीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सीएम भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी को भी राज्य की अमन-शांति को भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और पंजाब विरोधी ताकतों के सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के मंसूबों को नाकाम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में अशांति पैदा करने की कोशिश करने वाले समाज विरोधी और देश विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह चौकस और वचनबद्ध है।

ये भी पढ़ेः Punjab के युवाओं को CM मान ने दी बड़ी खुशखबरी, इन पदों पर निकली भर्ती

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति ऐसी हरकतों के जरिए राज्य की अमन-कानून की स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों के पूर्ण सहयोग की मांग करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने पंजाब को सबसे शांतिपूर्ण और भाईचारे वाला राज्य बनाने के लिए सांप्रदायिक सद्भावना, शांति और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने के लिए लोगों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।