Delhi Elections: दिल्ली फतह के लिए केजरीवाल का खास प्लान, महिला नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी
Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। दिल्ली की सत्ता पर बैठने के लिए सभी दल जोरों शोरों पर प्रचार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी दिल्ली में एक बार फिर से वापसी करने के लिए पूरा जोर लगा दी है। रोड शो (Road Show), पदयात्रा, जनसभाओं से लेकर पार्टी सुप्रीमो हर दिन जनता से मुलाकात कर वोट करने की अपील कर रहे हैं। अब आप ने जीत सुनिश्चित करने के लिए एक नया दांव चला है। आप ने न केवल पंजाब के अपने शीर्ष नेतृत्व को तैनात किया है, बल्कि पंजाब (Punjab) की महिला नेताओं को भी व्यापक रूप से प्रचार करने और राजधानी में महिला मतदाताओं से जुड़ने का काम सौंपा है।
ये भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal: केजरीवाल का बड़ा बयान..BJP को वोट दिया तो…!

आपको बता दें कि पंजाब के 300 से ज्यादा नेता, जिनमें सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann), कैबिनेट मंत्री, विधायक, बोर्ड अध्यक्ष और वॉलंटियर शामिल हैं, दिल्ली में सक्रिय रूप से प्रचार अभियान में शामिल हैं। इनमें कम से कम 11 महिला विधायक और दूसरी महिला पदाधिकारी शामिल हैं। सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी प्रचार अभियान में शामिल हैं। बुधवार को डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) रोहिणी में पार्टी उम्मीदवार प्रदीप मित्तल के लिए प्रचार करती दिखीं।
लुधियाना में आप की महिला विंग (Women’s Wing) की जिला सचिव निक्की कोहली, भी गुरप्रीत के साथ मौजूद थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रोहिणी की महिला वॉलंटियर डॉ. गुरप्रीत कौर मान से मिलकर और उनके साथ सोसाइटियों में घर-घर जाकर काम करने के लिए उत्साहित थीं। इन सोसाइटियों में प्रवेश पाना आसान काम नहीं था। आज सभी दरवाजे खुले थे और सभी मंजिलों से लोग आप और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी के लिए अपना समर्थन दिखाने आए।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सुनीता केजरीवाल भी कर रही हैं प्रचार
अमृतसर (पूर्व) की विधायक जीवन ज्योत कौर ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ नई दिल्ली विधानसभा में भी प्रचार किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हम महिला प्रचारकों के तौर पर घर-घर जाकर, खास तौर पर महिला मतदाताओं से जुड़ रही हैं। मुझे अमृतसर में मेयर चुनाव की देखरेख के लिए कुछ समय के लिए पंजाब वापस आना पड़ा, लेकिन जल्द मैं फिर से दिल्ली में प्रचार शुरू करूंगी। पार्टी ने सभी विधायकों और मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे पंजाब और दिल्ली दोनों जगहों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाएं, जिससे उनके निर्वाचन क्षेत्रों में काम जारी रहे।
ये भी पढ़ेंः CM Mann का बड़ा दावा, दिल्ली में फिर बनेगी आप की सरकार, चौथी बार CM बनेंगे केजरीवाल
जनता को बता रही हैं उपलब्धियां
कौर ने कहा मैं मतदाताओं को आप की परिवर्तन की राजनीति के बारे में बता रही हूं। लोग केजरीवाल की सरकार को फिर से लाना चाहते हैं क्योंकि वे हमारे द्वारा किए गए काम से खुश हैं। रोहतास नगर में सरिता सिंह के लिए प्रचार कर रही नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि वह समर्थन जुटाने के लिए छोटी-छोटी जनसभाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं मतदाताओं को बता रही हूं कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो दिल्ली की मदद कर सकती है और केजरीवाल की सरकार ने पहले ही महत्वपूर्ण काम किए हैं।
पार्टी की योजनाओं को जनता तक पहुंचा रही हैं
पंजाब की महिला नेता जमीनी स्तर पर प्रचार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। वे घर-घर जाकर लोगों से बातचीत कर रही हैं और आप की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रही हैं। इनमें मोहल्ला क्लीनिक, 48,000 नौकरियों का सृजन और 300 यूनिट मुफ्त बिजली का प्रावधान शामिल है, जो पार्टी के मॉडल को बताता है।
