Punjab के इस जिले को लेकर सामने आई खुश कर देने वाली खबर, पढ़िए पूरी डिटेल
Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) राज्य की भलाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सीएम भगवंत सिंह मान नई और कल्याणकारी योजनाएं चलाकर पंजाब को तेजी से विकास के पथ पर ला रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब सरकार (Punjab Government) के मंत्री हरिजोत सिंह बैंस (Harijot Singh Bains) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि पंजाब के शिक्षा एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने होशियारपुर (Hoshiarpur) समेत पूरे पंजाब के लोगों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए 9 स्कूल ऑफ हैप्पीनेस बनाने की बात भी कही।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मंत्री अमन अरोड़ा ने जालंधर में फहराया तिरंगा, बोले- बाबा साहब की वजह से यहां पहुंचा

होशियारपुर (Hoshiarpur) में स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने तिरंगा फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। मंत्री बैंस ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया और जरूरतमंदों को मोटर ट्राइसाइकिल (Motor Tricycle) और सिलाई मशीनें भी वितरित कीं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इस दौरान शिक्षा एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल ऑफ हैप्पीनेस के बारे में बात करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत होशियारपुर जिले में 9 स्कूल बन रहे हैं और जिले के सरकारी स्कूलों के 81,749 विद्यार्थियों के लिए 600 रुपए प्रति वर्ष की दर से वर्दियों के लिए 4.90 करोड़ रुपए मुहैया करवा दिया गया है। साल 2023-24 और 2024-25 के दौरान जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को नई चारदीवारी के लिए क्रमश: 12 करोड़ 52 लाख और 75 हजार रुपये का अनुदान दे दिया गया है। होशियारपुर के 130 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम चलाया जा रहा है, जिसके तहत 2024-25 में 3834 विद्यार्थियों को 2000 रुपये की दर से 76.68 लाख रुपये की सीड मनी ग्रांट जारी की गई है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान की इस योजना से लाभार्थियों को मिलेगा लाभ, मान सरकार ने जारी किए 2.08 करोड़ रुपये

आपको बता दें कि 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को महान शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
